Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसको लेकर खुद कंपनी ने टीजर जारी किया है. अपकमिंग हैंडसेट Vivo S2 होगा और उससे पहले कंपनी सात साल पहले इस सीरीज का एक हैंडसेट लॉन्च कर चुकी है, जिसका नाम Vivo S1 है.
Vivo S2 पर दोबारा लौटते हैं और बताते हैं कि कंपनी ने इसको लेकर टीजर जारी किया है. X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके वीवो इंडिया ने बताया है कि कमिंग सून. साथ ही बैक पैनल पर दिए गए कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी शेयर की है.
ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि Vivo S2 में बैक पैनल पर डुअल कैमरा और उसके पास LED फ्लैश लाइट दी गई है. आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से इस हैंडसेट को लेकर और भी डिटेल्स का खुलासा होगा.
Vivo S2 की अगस्त में होगी लॉन्चिंग
जीएसएमअरेना ने अपनी रिपोर्ट में एक टिप्स्टर के हवाले से अपकमिंग हैंडसेट की डिटेल्स शेयर की है. दावा किया है कि यह हैंडसेट 6 अगस्त को लॉन्च होने वाला है और 11 अगस्त को इसकी सेल शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: आधे दाम में स्मार्टफोन! अब यहां शुरू हुई नई सेल
Vivo S2 दो वेरिएंट में दस्तक देगा
वीवो का अपकमिंग हैंडसेट दो वेरिएंट में दस्तक देगा, जो 8GB/128GB और 8GB/256GB होंगे. इसको रीगल ब्रॉन्ज, शफायर ब्लू और सिल्क व्हाइट शेड होगा.
प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया गया
साथ ही एक अन्य पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दावा किया है कि वह प्रमोशनल पोस्टर है. पोस्टर में एक स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया है. साथ ही कहा है कि यह Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन्स हैं.
यह भी पढ़ें: कम बजट वालों की हो गई मौज! ₹15 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन
Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा
Vivo का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी. साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. इसमें 7000mAh की बैटरी होगी. आने वाले दिनों में वीवो के इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर किया जाएगा.
रोहित कुमार