'आतंकी गतिविधियों का अड्डा बना टेलीग्राम', हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की दलील

टेलीग्राम को NEET एग्जाम से पहले पेपर लीक के डर से भारत में हफ्ते भर के लिए बैन कर दिया गया. कोर्ट में ऐप ने चैलेंज किया है. इसी बीच सरकार ने कहा है कि ये ऐप आतंकी गतिविधियों के लिए यूज होता है.

Advertisement
Telegram approaches Delhi High Court against ban (Photo: Reuters) Telegram approaches Delhi High Court against ban (Photo: Reuters)

अनीषा माथुर / सृष्टि ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

भारत सरकार ने हाल ही में सिक्योर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को हफ्ते भर के लिए बैन कर दिया है. टेलीग्राम ने कोर्ट में चैलेंज भी किया है. टेलीग्राम को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा दावा किया है. सरकार ने कोर्ट में कहा है कि टेलीग्राम आतंकवादी गतिविधियों के लिए सबसे आसान और सुविधाजनक प्लेटफॉर्म बन गया है.

Advertisement

मामले की सुनवाई से पहले सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि इस केस में विस्तृत जवाब कोर्ट रजिस्ट्री में दाखिल कर दिया गया है. जैसे ही यह रिकॉर्ड पर आएगा, सुनवाई शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम सीईओ का आरोप, कहा- बीजीपी हाइजैकिंग करके ऐप ऐक्सेस रोक रहा है रिलायंस इंडस्ट्रीज

सॉलिसिटर जनरल ने यह भी कहा कि टेलीग्राम को बुलाया गया था और उनकी बात सुनी गई. उनकी दलीलों और उस पर की गई जांच के निष्कर्ष रिकॉर्ड में दर्ज हैं. सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की सुनवाई एक कमेटी ने की थी, जिसकी अगुवाई कैबिनेट सचिव ने की.

इस दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि अगर इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया जाता है, तो 48 घंटे के अंदर सुनवाई का मौका देना जरूरी होता है. इस पर सरकार ने कहा कि इस मामले में सुनवाई का अवसर दिया गया था. अब इस केस में कोर्ट का अगला कदम अहम होगा, क्योंकि यह फैसला तय करेगा कि भारत में टेलीग्राम का भविष्य क्या होगा.

Advertisement

हाई कोर्ट में सुनवाई, फैसला रिजर्व

NEET एग्जाम से पहले टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर अस्थाई बैन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल टेलीग्राम की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया. बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि क्या आप किसी के राइट को प्रोटेक्ट करने के लिए दूसरे के राइट को ब्लॉक कर सकते हैं? 

कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल मेहता ने दलील दी है कि अगर टेलीग्राम पर कुछ गलत होता है तो क्या कंपनी इसकी जिम्मेदारी लेगी? उन्होंने कहा कि टेलीग्राम पर बैकडेटिंग फीचर असली खतरा है . दरअसल इस ऐप में एक फीचर है जिससे डेट और टाइम तक को एडिट किया जा सकता है.

भारत में क्यों लगा टेलीग्राम पर बैन?

दरअसल टेलीग्राम के कुछ फीचर्स ऐसे हैं जिससे लोगों को ट्रेस कर पाना मुश्किल होता है. उदाहरण के तौर पर इस ऐप पर बिना फोन नंबर दिखाए हुए चैटिंग कर सकते हैं. इस वजह से स्कैमर्स इस प्लेटफॉर्म का यूज करने लगे हैं. 

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम बैन पर CEO ने कहा - 15 करोड़ यूजर्स को क्यों मिल रही है सजा

हाल ही में NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने एग्जाम होने तक एक हफ्ते के लिए इस ऐप पर बैन लगा दिया है. ये ऐप भारत में फिलहाल यूज नहीं किया जा सकता है. भारत में इस ऐप के करोड़ों यूजर्स हैं और कंपनी के सीईओ लगातार इसके विरोध में है. 

Advertisement

टेलीग्राम के सीईओ ने कहा है कि ऐप बैन करने से लीक नहीं रुकेंगे. क्योंकि जो लोग लीक कर रहे हैं वो दूसरे ऐप से भी लीक कर सकते हैं. हालांकि सरकार का रूख कड़ा है और मामला कोर्ट में पेंडिंग है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »