आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एन्थ्रॉपिक के सीईओ डारियो एमोडे एक बार फिर से आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट पेंटागन ने एन्थ्रॉपिक को सप्लाई चेन में रिस्क में डाल दिया है, जिसके बाद कई सरकारी कंपनियों और ढेकेदारों को एन्थ्रॉपिक की सर्विस का यूज बंद करना पड़ेगा.
पेंटागन के इस फैसले के बाद डारियो एमोडे ने इस फैसले को गलत बताया है. साथ ही पेंटागन को अमेरिका कोर्ट में ले जाने की बात कही है. इसके बाद सैम ऑल्टमैन ने Morgan Stanley टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि प्राइवेट कंपनी सरकार से बड़ी नहीं होनी चाहिए.
4 मार्च को एंथ्रॉपिक को मिला लेटर
कुछ दिन पहले ही 4 मार्च को अमेरिकी रक्षा विभाग ने एंथ्रॉपिक को एक लेटर भेजा. इस लेटर में लिखा था कि AI कंपनी को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सप्लाई चेन रिस्क बताया गया है. इसका मतलब है कि अमेरिका के सभी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स को एंथ्रॉपिक के साथ अपने संबंध खत्म करने पड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: कभी एक टीम में साथ करते थे काम, AI Summit में सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO के बीच अनबन का पूरा सच
कंपनी ने इस लेटर को मिलने के बाद बयान जारी करके बताया है कि वह इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देगी. कंपनी ने बताया है कि उनके पास कोर्ट जाने के अलावा अन्य कोई विकल्प मौजूद नहीं है.
यूजर्स पर नहीं पड़ेगा कोई असर
एंथ्रॉपिक के CEO ने यूजर्स को ये भी भरोसा दिलाया है कि इसकी वजह से कोई भी आम यूजर्स प्रभावित नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: कौन है वो 8 साल का भारतीय लड़का, जिसके सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन हुए फैन
अमेरिकी सरकार आमतौर पर किसी अमेरिकी कंपनी को सप्लाई चेन रिस्क नहीं बताती है. ये टैग आमतौर पर विदेशी कंपनियों को दिया जाता है, जैसा पहले Huawei के मामले में हो चुका है.
aajtak.in