थिएटर जाने की जरूरत ही खत्म, IMAX और Dolby विजन के साथ लॉन्च हुआ Optoma का लेजर 4K प्रोजेक्टर

भारत में एक ऐसा प्रोजेक्टर लॉन्च हुआ है जो घर में ही IMAX लेवल का एक्सपीरिएंस देगा. ये प्रीमियम प्रोजेक्टर है और इसमें IMAX सहित डॉल्बी विजन और ट्रिपल लेजर RGB से लैस है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.

Advertisement
Optoma UHR90DV Projecto with IMAX Optoma UHR90DV Projecto with IMAX

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

ताइवान की प्रोजेक्टर कंपनी Optoma ने होम सिनेमा सेगमेंट में अपना नया फ्लैगशिप प्रोजेक्टर Home Cinema UHR90DV 4K Triple Laser RGB Projector लॉन्च किया है.

यह उन चुनिंदा प्रोजेक्टर्स में शामिल है जिनमें Dolby Vision और IMAX Enhanced का सपोर्ट मिलता है. यानी अब यूजर्स को घर बैठे ही थिएटर जैसा सिनेमा एक्सपीरियंस मिल सकता है.

यह Optoma का प्रीमियम फ्लैगशिप होम सिनेमा प्रोजेक्टर है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड होम थिएटर सेटअप के लिए डिजाइन किया गया है.

Advertisement

5000 ISO Lumens ब्राइटनेस

इस प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5000 ISO Lumens ब्राइटनेस है. ज्यादा ब्राइटनेस होने की वजह से कमरे की लाइट चालू रहने पर भी वीडियो क्वालिटी और कलर्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ता.

BT.2020 कलर सपोर्ट

कलर क्वालिटी की बात करें तो इसमें BT.2020 कलर फॉर्मेट का सपोर्ट दिया गया है. यह बहुत वाइड कलर गैमट, हाई डायनामिक रेंज और हाई फ्रेम रेट के साथ 4K और 8K कंटेंट को बेहतर तरीके से दिखाने में सक्षम है. इससे हर कलर ज्यादा शार्प और क्लियर दिखाई देता है.

फिल्में देखते समय स्किन टोन भी काफी नेचुरल और डिटेल्ड नजर आते हैं, जिससे पूरा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है.

प्रोजेक्टर की खास टेक्नोलॉजी

Pure Color, Pure Details : इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स को ज्यादा सटीक कलर्स और बेहतर डिटेल्स देखने को मिलती हैं.

Advertisement

Deep Blacks, Brighter Highlights: इस फीचर से ब्लैक कलर ज्यादा गहरा और हाइलाइट्स ज्यादा ब्राइट दिखाई देते हैं. इससे तस्वीर ज्यादा रियल लगती है.

Filmmaker Mode: इस मोड की मदद से फिल्ममेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अपने शूट किए गए फुटेज को उसी कलर और क्वालिटी में देख सकते हैं जैसा इसे बनाया गया है.

IMAX Enhanced (Wider Aspect Ratio): इस फीचर के जरिए यूजर्स IMAX फॉर्मेट में बनी फिल्मों को वाइड आस्पेक्ट रेश्यो के साथ देख सकते हैं.

HDR10+ Support: HDR10+ टेक्नोलॉजी वीडियो की ब्राइटनेस और कलर डायनामिक्स को बेहतर बनाती है.

Dolby Vision Support : इस फ्लैगशिप लेजर प्रोजेक्टर में Dolby Vision सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस और ज्यादा शानदार हो जाता है.

1.6x Zoom और Motorized Focus: इसमें 1.6x ज़ूम और मोटराइज्ड फोकस का फीचर भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन एडजस्टमेंट काफी आसान हो जाता है.

Display Sharing with App: यूजर्स अपने स्मार्टफोन से भी आसानी से कंटेंट को प्रोजेक्टर पर शेयर कर सकते हैं.

कीमत कितनी है

कीमत की बात करें तो Optoma Home Cinema UHR90DV 4K Triple Laser RGB Projector की कीमत करीब ₹15,90,000 रखी गई है.

इस कीमत पर IMAX Enhanced, Dolby Vision और BT.2020 कलर सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे बाजार में मौजूद सबसे प्रीमियम और पावरफुल फ्लैगशिप होम सिनेमा लेजर प्रोजेक्टरों में शामिल करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement