स्मार्टफोन हुआ ब्लास्ट, बैक पैनल की उड़ी धज्जियां, क्वॉलिटी पर उठ रहे सवाल

Smartphone blast: फोन ब्लास्ट का एक नया मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब फोन में धमाका हुआ तब ये फोन यूजर के पॉकेट में ही था. हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

Advertisement
फोन में ब्लास्ट का ये कोई पहला मामला नहीं है. (Photo: Instagram/ shubhxr_369) फोन में ब्लास्ट का ये कोई पहला मामला नहीं है. (Photo: Instagram/ shubhxr_369)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

स्मार्टफोन ब्लास्ट का नया मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है, जिसमें फोन में ब्लास्ट की जानकारी दी जा रही है. वायरल वीडियो में फोन के ब्लास्ट होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इसके मॉडल नंबर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये फोन यूजर के जेब में ब्लास्ट हुआ है. इसका बैक पैनल पूरी तरह से जल गया है. हालांकि, इस पूरी घटना के किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. 

Advertisement

पहले भी हो चुके हैं फोन में ब्लास्ट

फोन में ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी नहीं मिली है. फोन में ब्लास्ट का ये कोई पहला मामला नहीं है. जुलाई 2025 में भी ऐसे ही एक फोन में ब्लास्ट हुआ था. 

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 भारत में लॉन्च, मिलते हैं दमदार स्पेसिफिकेशन्स, इतनी है कीमत

ये मामला हिमाचल प्रदेश का था. यूजर ने तीन महीने पहले ही इस फोन को खरीदा था और चार्जिंग के वक्त इसमें ब्लास्ट हुआ था. ऐसा ही एक अन्य मामला फरवरी में सामने आया था, जिसमें एक महिला का फोन ब्लास्ट हुआ था. हालांकि, ये मामला ब्राजील का था.

 

क्यों होते हैं फोन्स में ब्लास्ट? 

किसी स्मार्टफोन में ब्लास्ट की कई वजहें हो सकती हैं. हालांकि, ज्यादातर मामले फोन की बैटरी से जुड़े हुए होते हैं. मसलन बैटरी के खराब होने या फिर लोकल बैटरी के इस्तेमाल से इस तरह की स्थिति पैदा होती है. साथ ही गलत चार्जर का इस्तेमाल भी बैटरी के एक्सप्लोड करने की वजह बन सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता फ्लिप फोन! Motorola Razr 60 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

अगर आप लोकल चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं, या फिर आपका फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है और आप उसे फास्ट चार्जर से चार्ज कर रहे हैं, तो भी इस तरह के हादसे हो सकते हैं. फोन की बैटरी का किसी वजह से डैमेज होना भी ब्लास्ट का कारण हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement