ऑलराउंडर फोन, 200MP कैमरा और लाजवाब साउंड, भारत में पेश हुआ Motorola Signature 27

Motorola Signature 27 एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें कमाल का प्रोसेसर, लाजवाब साउंड और बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Motorola Signature 27 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में पेश किया. (Photo: Motorola) Motorola Signature 27 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में पेश किया. (Photo: Motorola)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 चल रहा है, जिसमें मोटोरोला कंपनी ने एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी ने इस फोन को आलराउंडर बताया है, जिसमें कमाल का प्रोसेसर, दमदार कैमरा और लाजवाब साउंड क्वालिटी दी है. 

Motorola Sinature 27 के अंदर कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं, जिसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग में मदद करेगा और गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस देगी. 

Advertisement

Motorola Signature 27 में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए छह एंटीना का इस्तेमाल किया है. ऐसे में स्मार्टफोन को बेहतर कनेक्टिविटी का एक्सपीरियंस मिलता है. कंपनी ने इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है. 

Motorola Signature 27 का कैमरा 

Motorola Signature 27 में  Sony LYTIA 910 वाला 50MP कैमरा का इस्तेमाल किया है, जो प्राइमरी कैमरा है. साथ ही इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा कैमरा दिया गया है, हाई रेजोल्यूशन कैप्चर करने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

फोटो और वीडियो को ब्लर होने से बचाने के लिए मोटोरोला ने इसमें मल्टी स्टेज स्टेबलाइजेशन आर्कटेक्चर का इस्तेमाल किया है. इसमें 3.5 Axix ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन की सुविधा दी गई है, जो लो-लाइट के दौरान कैमरा मूमेंट को कंट्रोल करता है. इसमें क्वालकॉम इलेक्ट्रोनिक्स इमेज स्टेबलाइजेशन और मोटोरोला वीडियो इनहेंस्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement

डेनमार्क कंपनी के साथ ऑडियो हार्डवेयर 

Motorola Signature 27 में लाजवाब ऑडियो देने के लिए कंपनी ने डेनमार्क की ऑडियो कंपनी Bang and Olufsen के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत फोन में इनबिल्ट स्पीकर की ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाया गया है. 

मोटोरोला ने इस पार्टनरशिप के तहत फोन के इनबिल्ट स्पीकर की ऑडियो को बेहतर बनाया है. इससे मल्टीमीडिया कटेंट को देखने के दौरान एक लाजवाब ऑडियो आउटपुल मिलता है. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में पेश किया

मोटोरोला ने अपने इस स्मार्टफोन को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में पेश किया है, जहां इसके दो कलर दिखाए हैं. इसमें एक फैंटोन कॉल स्मोक और फैंटोन कपलेट ओलिव बताया है. आने वाले महीनो में इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. अभी कीमत का और डेट कंफर्म नहीं हुई हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »