Jio का बड़ा धमाका, सिर्फ 55 रुपये में देख सकेंगे महीने भर 1000 से ज्यादा लाइव चैनल्स

जियो ने एक नया JioTV Pro प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की होगी और इसमें 1000 लाइव चैनल्स देखे जा सकेंगे. आइए जानते हैं और क्या है इस प्लान में खास.

Advertisement
जियो का नया 55 रुपये का प्लान जियो का नया 55 रुपये का प्लान

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

अगर आप मोबाइल पर Live TV देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रिलायंस जियो ने नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है. इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 55 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 30 दिन है. इस प्लान के साथ यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 1000 से ज्यादा Live TV चैनल देख सकेंगे. 

यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो टीवी के बजाय मोबाइल पर न्यूज, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, फिल्में और दूसरे लाइव चैनल देखना पसंद करते हैं. कंपनी का कहना है कि इस पैक में 16 से ज्यादा भाषाओं के चैनल मिलेंगे और इनमें 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹239 में Jio का धमाकेदार प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा

JioTV Pro Pack में यूजर्स को एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, म्यूजिक, किड्स, लाइफस्टाइल और रीजनल चैनलों का बड़ा कलेक्शन मिलेगा. इसके अलावा Star, Sony और Colors जैसे बड़े नेटवर्क के कई लोकप्रिय चैनल भी इस पैक का हिस्सा हैं. यानी अगर आपके पास टीवी नहीं है, तब भी आप अपने फोन पर लगभग पूरा टीवी अनुभव ले सकते हैं. 

इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन में JioTV ऐप इंस्टॉल करना होगा. पैक एक्टिव होने के बाद आप ऐप में लॉग इन करके Live TV देख सकते हैं. JioTV पहले से ही भारत में 1000 से ज्यादा चैनल स्ट्रीम करने वाला प्लेटफॉर्म है और इसमें कई चैनलों के लिए कैच-अप फीचर भी मिलता है, जिससे कुछ कार्यक्रम बाद में भी देखे जा सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jio का ₹11 वाला सस्ता रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा का मजा!

ध्यान देने वाली बात यह है कि 55 रुपये का JioTV Pro Pack सिर्फ टीवी कंटेंट देखने के लिए है. इसमें मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग या SMS जैसी टेलीकॉम सर्विसेज शामिल नहीं हैं. यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर अलग से एक्टिव जियो मोबाइल प्लान होना जरूरी हो सकता है. 

मोबाइल पर OTT और Live TV देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सिर्फ 55 रुपये में एक महीने के लिए 1000 से ज्यादा Live TV चैनल देने वाला यह प्लान उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो कम खर्च में ज्यादा कंटेंट देखना चाहते हैं. खास बात यह है कि इसमें कई प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं, जो आमतौर पर अलग-अलग DTH पैक में देखने को मिलते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »