Airtel को टक्कर देने आया Jio का Premium 5G महाप्लान! क्या अब आम जनता के लिए महंगा हो जाएगा डेटा?

Jio का नया Premium 5G प्लान इंटरनेट की दुनिया बदलने वाला है? तेज स्पीड, VIP नेटवर्क और AI फीचर्स के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आने वाले दिनों में डेटा महंगा हो जाएगा?

Advertisement
Akash Ambani (Photo: AGM YT Grab) Akash Ambani (Photo: AGM YT Grab)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

19 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग में Jio Premium 5G सर्विस लॉन्च की गई. यह काफी हद तक Airtel के प्रायोरिटी नेटवर्क प्लान जैसी है. इस नई प्रीमियम 5G सर्विस की मदद से यूजर्स को ज्यादा स्पीड मिलेगी. चाहे आप किसी भीड़भाड़ वाले मार्केट में ही क्यों न हों, Premium 5G यूजर्स को बाकी यूजर्स के मुकाबले तेज इंटरनेट मिलेगा.

Advertisement

जानिए Jio Premium 5G क्या है?

यह एक रिचार्ज सब्सक्रिप्शन प्लान है. अगर आप इसे सब्सक्राइब करते हैं, तो आपको नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले बेहतर नेटवर्क कवरेज और ज्यादा स्पीड मिलेगी. इसी वजह से आपको सुपरफास्ट इंटरनेट का एक्सपीरियंस मिलेगा.

इस एडवांस टेक्नोलॉजी को Network Slicing कहा जाता है. इसकी मदद से Jio डेटा ट्रैफिक के लिए एक डेडिकेटेड VIP लेन बनाता है. इस लेन के जरिए Premium 5G यूजर्स को तेज इंटरनेट सर्विस दी जाती है. चाहे आप मॉल में हों या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर, आपको बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगा.

जानिए नए AI फीचर्स के बारे में

Jio Premium 5G के साथ कई नए पर्सनलाइज्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी लाए गए हैं. इस फीचर की मदद से आप अपनी फोन कॉल की बातों का समरी बनवा सकते हैं, ताकि बाद में जरूरी बातों को आसानी से समझ सकें और नोट्स तैयार कर सकें.

Advertisement

साथ ही, कॉल पर बात करते-करते आप AI Assistant को बोलकर खाना ऑर्डर करवा सकते हैं, कैब बुक कर सकते हैं और कई दूसरे काम भी कर सकते हैं. यह फीचर सीधे आपकी कॉल के दौरान काम करेगा. इसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी.

क्या इस नए फीचर के आने से इंटरनेट महंगा होगा?

Jio इस समय अपने AI मिशन पर काफी जोर दे रहा है. इसके साथ प्रीमियम 5G भी लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स को इंटरनेट से जुड़ी कई दिक्कतों में राहत मिल सकती है.

हालांकि, एक्स्ट्रा सर्विसेज के लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि इन फीचर्स की वजह से Jio के सभी प्लान महंगे हो जाएंगे. बजट-फ्रेंडली प्लान पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे.

Jio का मानना है कि इंटरनेट सभी के लिए होना चाहिए. कंपनी का कहना है कि नई एडवांस टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स को भी देश के लोगों तक कम कीमत में पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »