₹1.5 लाख वाला iPhone 17 Pro Max अब ₹87,043 में! Flipkart पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Apple iPhone 17 Pro Max Offer: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन पर कई तरह के डिस्काउंट्स और ऑफर्स मिल रहे हैं. हालांकि ये ऑफर फ्लैट डिस्काउंट के तौर पर नहीं है. आइए जानते हैं इस पूरे ऑफर के बारे में.

Advertisement
iPhone 17 pro max discount iPhone 17 pro max discount

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

Apple का महंगा iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक नई डील चर्चा में है. iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत Flipkart पर 87,043 रुपये बताई जा रही है. इस फोन की लिस्टेड कीमत 1,49,900 रुपये है. यानी ऑफर के तहत फोन करीब 63 हजार रुपये सस्ता पड़ सकता है.

इस डील में 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल है. ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपको वास्तव में कितनी छूट मिलेगी और इसके लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा. 

Advertisement

कैसे मिलेगा 87 हजार रुपये में iPhone 17 Pro Max?

iPhone 17 Pro Max की लिस्टेड कीमत 1,49,900 रुपये है. इसे 87,043 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदने के लिए बैंक ऑफर और पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू का फायदा लेना होगा. बैंक डिस्काउंट के तहत 5,000 रुपये की छूट मिल सकती है, जबकि पुराने फोन को बदलने पर मिलने वाली रकम आपकी बचत को और बढ़ा सकती है.

Wयह भी पढ़ें: Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, टचस्क्रीन MacBook से लेकर नए iPad तक आएंगे ये प्रोडक्ट

लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है. एक्सचेंज में मिलने वाली रकम हर फोन के लिए एक जैसी नहीं होती. आपका पुराना फोन किस कंपनी का है, कौन सा मॉडल है, उसकी हालत कैसी है और वह एक्सचेंज ऑफर के लिए योग्य है या नहीं, इन बातों से मिलने वाली रकम बदल सकती है. इसलिए 87,043 रुपये की कीमत को सभी ग्राहकों के लिए मिलने वाली फाइनल कीमत नहीं समझना चाहिए.

Advertisement

iPhone 17 Pro Max में क्या मिलता है?

iPhone 17 Pro Max Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसमें 6.9 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है. बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेम खेलने और फोटो या वीडियो एडिट करने का अनुभव बेहतर हो सकता है. फोन में Apple का A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे भारी ऐप और गेम चलाने के लिए बनाया गया है.

कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरे मिलते हैं. फोन में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इससे फोटो, वीडियो और वीडियो कॉल की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 5G की पहली सेल आज, ₹2,000 सस्ता मिल रहा फोन, जानें ऑफर

इस फोन का एक बड़ा अट्रैक्शन इसका प्रीमियम डिजाइन और Apple का सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस भी है. लेकिन सिर्फ इसलिए इसे खरीदना जरूरी नहीं है कि इसकी कीमत में बड़ी छूट दिख रही है. अगर आपका मौजूदा फोन ठीक काम कर रहा है, तो यह देखना भी जरूरी है कि आपको असल में नए फोन की जरूरत है या नहीं.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप Flipkart से iPhone 17 Pro Max खरीदने जा रहे हैं, तो पेमेंट करने से पहले फोन के प्रोडक्ट पेज पर दिखाई जा रही मौजूदा कीमत जरूर जांचें. बैंक ऑफर किन कार्ड्स पर लागू है, मिनिमम खरीद की कोई शर्त है या नहीं और डिस्काउंट तुरंत मिलेगा या बाद में, इन बातों को पढ़ना जरूरी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शाओमी ला रहा पावरफुल फोन, भारत में 4 जून को बड़ी लॉन्चिंग, इतनी होगी कीमत

एक्सचेंज के मामले में भी सिर्फ दिखाई जा रही अधिकतम रकम पर भरोसा न करें. पुराने फोन की जांच के बाद मिलने वाली फाइनल वैल्यू कम हो सकती है. इसके अलावा, ऑफर की उपलब्धता समय, पिनकोड और स्टॉक के हिसाब से बदल सकती है. 

कुल मिलाकर, iPhone 17 Pro Max को 87,043 रुपये में खरीदने का दावा उन कस्टमर्स के लिए बेहतरीन हो सकता है जो अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं. लेकिन अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए फोन नहीं है, तो आपकी कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले सभी ऑफर जोड़कर मिलने वाली अंतिम रकम देखना ही सबसे सही तरीका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »