भारत सरकार की एजेंसी UIDAI ने 30 जून 2026 से पुराने mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है. नया आधार ऐप पहले से ही अवेलेबल है. यह ऐप पहले से ज्यादा एडवांस है और आपकी सिक्योरिटी और प्राइवेसी का खास ध्यान रखता है. साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी काफी आसान बनाया गया है, जिससे कोई भी इसकी सर्विसेज आसानी से इस्तेमाल कर सकता है.
नए फीचर्स के साथ इसमें वेरिफिकेशन प्रोसेस भी पहले से काफी आसान हो गया है. अब सिर्फ फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से कई काम कुछ ही मिनटों में किए जा सकते हैं.
मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकेंगे
पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ता था. लेकिन अब नए आधार ऐप की मदद से आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप में ऐसी सर्विस दी गई है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.
आधार ऐप से ऐसे अपडेट करें एड्रेस
मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होने पर OTP और बाकी वेरिफिकेशन बहुत आसान हो जाता है. अगर आप अपना नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Aadhaar का ये ऐप बंद हो चुका है, UIDAI का ऐलान, नए आधार ऐप से घर बैठे होगा नंबर-एड्रेस चेंज
जैसा कि हमने पहले बताया था, सबसे पहले नया आधार ऐप डाउनलोड करके सेटअप पूरा करें. इसके बाद ऐप खोलें. नीचे आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से सर्विसेज वाले ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपके सामने सभी सर्विसेज खुल जाएंगी.
How to change mobile number in Aadhaar
अब Update Mobile Number वाले ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको आधार से लिंक पुराना मोबाइल नंबर दिखाई देगा. इसके बाद नीचे दिए गए Continue to Update Mobile Number के ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेंड OTP पर टैप करें. OTP डालकर अपने नए नंबर को वेरिफाई करें. इसके बाद आपका फेस ऑथेन्टिकेशन होगा. इसके लिए कैमरे के सामने देखकर अपनी आंखें ब्लिंक करनी होंगी.
यह भी पढ़ें: बंद हो गया mAadhaar App, नया आधार ऐप सेटअप करने का ये है सबसे आसान तरीका
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अगले स्टेप में आपको ₹75 रुपये की फीस का पेमेंट करना होगा. पेमेंट होने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल नंबर अपडेट होने का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. मोबाइल नंबर अपडेट होने में 15 दिन तक का समय लग सकता है.
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, वो भी सिर्फ कुछ ही मिनटों में.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क