आज रात 10:30 बजे क्या दिखाएगा Google? दुनिया भर की नजरें टिकीं

गूगल हर साल डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में बड़े ऐलान करता है. इस साल भी दुनिया भर की नजरें गूगल के I/O इवेंट पर टिकी हैं. इस दौरान कंपनी के सीई कई बड़े ऐलान कर सकते हैं.

Advertisement
Google CEO Sundar Pichai Google CEO Sundar Pichai

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

Google का सबसे बड़ा टेक इवेंट Google I/O 2026 आज रात 10:30 बजे भारतीय समय के हिसाब से शुरू होगा. हर साल होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपने आने वाले फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखाती है. इस बार भी दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स की नजर गूगल के इस इवेंट पर टिकी हुई है.

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Gemini AI को लेकर है. माना जा रहा है कि गूगल अपने AI सिस्टम को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है. अब AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खुद कई काम करने में भी मदद करेगा. आसान भाषा में समझें तो आपका फोन और कंप्यूटर पहले से ज्यादा समझदार बनने वाला है.

Advertisement

इस इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई अपने कीनोट स्पीच से करेंगे. इस बार Android 17 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कंपनी का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है और मोबाइल में भी इसे बेहतर तरीके से इंटीग्रेट किया गया है. 

कैसा होगा Android 17

Google इस इवेंट में Android 17 की भी झलक दिखा सकता है. नए एंड्रॉयड में AI का इस्तेमाल और बढ़ाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में ऐसे फीचर्स आ सकते हैं, जिनसे यूजर सिर्फ बोलकर काम कर पाएंगे. जैसे ऐप खोलना, मैसेज भेजना या सेटिंग बदलना.

सिक्योरिटी पर भी इस बार खास ध्यान दिया जा रहा है. नए अपडेट में ऐसे फीचर्स आ सकते हैं जो फर्जी कॉल, स्कैम और खतरनाक ऐप्स को जल्दी पहचान सकें. यानी आपका फोन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकता है.

Advertisement

इसके अलावा Google स्मार्ट ग्लास और XR यानी नई तरह की स्क्रीन टेक्नोलॉजी पर भी काम दिखा सकता है. माना जा रहा है कि ऐसे ग्लास आ सकते हैं जिनमें AI सीधे काम करेगा और सामने दिख रही चीजों की जानकारी तुरंत मिल जाएगी.

गूगल सर्च में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आने वाले समय में सर्च सिर्फ लिंक नहीं दिखाएगा, बल्कि सीधे जवाब और सुझाव देगा. यानी आपको ज्यादा खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हर साल की तरह इस बार भी Google I/O सिर्फ डेवलपर्स के लिए नहीं है, बल्कि आम यूजर्स के लिए भी काफी अहम है. क्योंकि यहां जो फीचर्स दिखाए जाते हैं, वही बाद में हमारे फोन, ऐप और इंटरनेट में आते हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में गूगल ने GoogleBook भी पेश किया है. ये लैपटॉप अलग अलग कंपनियों के साथ पेश किया जाएगा. इस लैपटॉप में कंपनी के कुछ खास फीचर्स भी हैं जो इसे दूसरे लैपटॉप से अलग बनाते हैं. इस लैपटॉप में एंड्रॉयड सपोर्ट करने वाले ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement