नहीं थम रहा गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद, AI Impact Summit में शोकेस किया थर्माकॉल से बना ड्रोन

गलगोटिया यूनिवर्सिटी वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. AI Impact Summit में पहले तो यूनिवर्सिटी की तरफ से एक चीनी ड्रोन दिखाया गया और दावा किया गया कि उन्होंने डेवेलप किया है. अब वीडियो वायरल हो रहा जहां थर्माकॉल का ड्रोन देखा जा सकता है.

Advertisement
AI Impact Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी लेकर आई थर्मोकॉल का ड्रोन, वायरल AI Impact Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी लेकर आई थर्मोकॉल का ड्रोन, वायरल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

India AI Impact Summit 2026 में एक बार फिर Galgotias University विवाद में आ गई है. पहले रोबोट डॉग पर सवाल उठे. अब थर्माकोल और फॉइल से बने ड्रोन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में दिख रहा ड्रोन देखने में स्कूल प्रोजेक्ट जैसा लगता है. इसे लेकर लोग मजाक बना रहे हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि AI Summit जैसे बड़े मंच पर इस तरह की चीज दिखाना सही नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद Galgotias University बाहर, AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम

इससे पहले Galgotias का स्टॉल एक और वजह से चर्चा में आया था. पवेलियन में दिखाए गए रोबोट डॉग को लेकर आरोप लगे थे कि वह चीन की कंपनी का प्रोडक्ट है. बाद में विवाद बढ़ा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया खाली करने को भी कहा गया.

अब थर्माकोल ड्रोन के वीडियो ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह असली इनोवेशन है या सिर्फ शो के लिए रखा गया मॉडल. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि इसे कोई भी बेसिक DIY किट से बना सकता है.

Galgotias University की तरफ से थर्माकोल ड्रोन पर अब तक कोई साफ बयान सामने नहीं आया है. पहले रोबोट डॉग विवाद पर यूनिवर्सिटी ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि मशीन स्टूडेंट्स के लर्निंग टूल के तौर पर रखी गई थी. लेकिन खुद बनाया जैसा कोई दावा नहीं किया गया था.

Advertisement

AI Summit का मंच भारत की AI ताकत दिखाने के लिए है. यहां जो भी दिखाया जाता है, उसकी विश्वसनीयता बहुत मायने रखती है. ऐसे विवाद इवेंट की इमेज पर भी असर डालते हैं. साथ ही, यह सवाल भी उठता है कि टेक शोकेस में ट्रांसपेरेंसी कितनी जरूरी है.

अब देखना होगा कि आगे आयोजक इस तरह के मामलों पर क्या कदम उठाते हैं. क्योंकि बड़े मंच पर छोटी गलती भी बड़ी बहस बन जाती है. सोशल मी़डिया पर लोग इसे लेकर मीम्स बना रहे हैं और जब कर ट्रोलिंग भी हो रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement