बीजिंग में हुए एक हाई-प्रोफाइल डिनर से सामने आई एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियों के चेहरे, Elon Musk और Apple के CEO Tim Cook एक साथ नजर आ रहे हैं.
लेकिन इस वायरल मोमेंट की असली वजह कोई बिजनेस बातचीत नहीं, बल्कि मस्क का एक्सप्रेशन है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. दरअसल, यह तस्वीर उस वक्त की है जब बीजिंग में एक स्टेट डिनर के दौरान टिम कुक और एलॉन मस्क साथ खड़े थे.
माहौल बेहद औपचारिक था, आसपास बड़े कारोबारी और अधिकारी मौजूद थे. तभी कैमरे की तरफ देखते हुए मस्क ने एक अजीब सा फनी फेस बना दिया. उनका यह रिएक्शन इतना अलग था कि वहीं खड़े टिम कुक भी मुस्कुराते नजर आए.
इस दौरान चीन के बड़े टेक दिग्गज एलॉन मस्क के साथ सेल्फी लेने आए. इनमे शाओमी के सीईओ भी शामिल थे. एक समय ऐसा आया जब मस्क ऐसा एक्सप्रेशन दे रहे थे जैसे वो सेल्फी क्लिक करवा कर थक गए हों.
इसी दौरान ऐपल सीईओ टिम कुक भी मस्क के साथ दिखे. हालांकि ये सेल्फी मोमेंट तो नहीं था, लेकिन इस दौरान मस्क बैठे थे और उनके साथ ऐपल सीईओ टिम कुक खड़े हुए. दोनों पोज देते हुए दिखे. हालाकि इस दौरान भी एलॉन मस्क अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देते दिखे. इंटरनेट पर मस्क के ये एक्सप्रेशन लगातार वायरल हो रहे हैं.
बस यही छोटा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. X पर यूजर्स ने इसे मीम मटेरियल बता दिया. कोई मस्क को इंटरनेट का असली एंटरटेनर कह रहा है तो कोई कह रहा है कि इतने फॉर्मल इवेंट में भी मस्क खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए. टिम कुक की शांत और प्रोफेशनल मुस्कान और मस्क का मजेदार एक्सप्रेशन, इस कॉम्बिनेशन ने लोगों को खूब एंटरटेन किया.
इस तस्वीर को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि टिम कुक आमतौर पर ऐसे पब्लिक मोमेंट्स में बेहद संयमित और क्लासिक अंदाज में नजर आते हैं. वहीं एलॉन मस्क अपनी अनप्रिडिक्टेबल पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दोनों का एक ही फ्रेम में इस तरह दिखना इंटरनेट के लिए परफेक्ट कंट्रास्ट बन गया.
चीन में टिम कुक की मौजूदगी भी अपने आप में अहम मानी जा रही है. ऐपल के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है और कुक अक्सर यहां आते रहते हैं. ऐसे में इस तरह के हाई-लेवल इवेंट में उनकी मौजूदगी बिजनेस और डिप्लोमेसी दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
हालांकि, इस पूरे इवेंट में क्या बातचीत हुई, इसका पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन इतना जरूर है कि टेक दुनिया के इन दो बड़े चेहरों का यह अनौपचारिक पल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क