Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo लॉन्च, 4.5 लाख रुपये है कीमत

Apple ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना पहला फोल्ड हैंडसेट लॉन्च कर दिया है, जिसका iPhone Duo है. यह पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड हैंडसेट है, जिसमें यूजर्स को अनफोल्ड करने के बाद वाइड स्क्रीन देखने को मिलेगा.

Advertisement
Apple iPhone Duo लॉन्च. (Photo: Screengrab) Apple iPhone Duo लॉन्च. (Photo: Screengrab)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है. iPhone Duo की स्क्रीन मुड़ जाती है. इससे पहले फोल्ड सेगमेंट में सैमसंग का कब्जा था और कंपनी ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया है.

अब इस सेगमेंट में iPhone Duo आ चुका है, जिसका इंतजार लंबे समय से लोगों को था. iPhone Duo पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड हैंडसेट है, जिसमें यूजर्स को वाइड स्क्रीन का एक्सपारियंस मिलता है. साथ ही इसमें एक स्प्लिट स्क्रीन का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से एक ही समय में दो से ज्यादा ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

Advertisement

iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी. टॉप एंड वेरिएंट 2TB की है, जिसमें 4,49,900 रुपये है. इसमें 512GB और 1TB स्टोरेज के भी ऑप्शन हैं. 

iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन्स 

iPhone Duo को अनफोल्ड करने के बाद 7.6 इंच का इनर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलेगा. यह अब तक का Apple का सबसे बड़ा iPhone डिस्प्ले है. साथ ही कवर स्क्रीन 5.4 इंच का है. दोनों डिस्प्ले ProMotion, Always On के साथ आता है. साथ ही इनर डिस्प्ले में 3,000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Apple के न्यू बॉस को मिलती है कितनी सैलरी? Tim Cook से इतनी है अलग

iPhone Duo में 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स से बना प्रिसीजन हिंज का इस्तेमाल किया है. इसकी बॉडी टाइटेनियम से तैयार की गई है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Ceramic Shield 2 की लेयर दी है. साथ ही कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68 रेटिंग दी है.

Advertisement

iPhone Duo का चिपसेट 

iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है. साथ स्मार्टफोन में टेम्प्रेचर को कंट्रोल करने के लिए वेपर चैंबर भी दिया है. कंपनी का दावा है कि यह iPhone 17 Pro की तुलना में 35 परसेंट ज्यादा बेहतर कूलिंग और परफॉर्मेंस देगा. इसमें डुअल बैटरी सेटअप दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Launch Event Live: iPhone Duo, 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, इतनी है कीमत

iPhone Duo का कैमरा 

iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा भी दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »