भारत में आज AI Impact Summit, नई दिल्ली में शामिल होंगे दुनियाभर से कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और CEO

AI Impact Summit: नई दिल्ली में आज AI इंपेक्ट समिट की शुरुआत होने जा रही है. इस इवेंट के दौरान दुनियाभर के देशों से कई राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और AI कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. AI इंपेक्ट समिट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

Advertisement
AI Impact Summit 2026 16 फरवरी से हो रहा शुरू. (Photo: indiaai.gov.in/ AI Impact Summit 2026 16 फरवरी से हो रहा शुरू. (Photo: indiaai.gov.in/

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से AI Impact Summit होने जा रहा है. यह इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा. यह इवेंट नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के लीडर, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बड़ी-बड़ी AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे. 

AI Impact Summit को लेकर भारत AI के प्रति अपनी ताकत और जिम्मेदारी को दिखाना चाहता है. साथ ही इस दौरान भारत AI शपथ को लेकर एक कैंपेन चलाने जा रहा है और 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लोग AI प्लेज लेंगे. इसको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा. 

Advertisement

AI गवर्नेंस को लेकर भी चर्चा होगी

AI Impact Summit के दौरान AI गवर्नेंस को लेकर भी चर्चा होगी. असल में AI गवर्नेंस कंपनियों को यह समझने में मदद करता है कि AI का सामान लोगों और कानूनों को कैसे प्रभावित करता है. इसमें तैयारी पर भी चर्चा होगी. इसमें भेदभाव कम करना, डेटा प्राइवेसी सिक्योरिटी, कानूनी नियमों का पालन करना आदि शामिल है. 

दुनियाभर के देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल 

विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में कई देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे. 

AI Impact Summit में शामिल होने वाले राष्ट्रपति 

  • ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा,
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,
  • एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, 
  • स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, 
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, 
  • सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और 
  • स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन. 

AI Impact Summit में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री की लिस्ट 

Advertisement
  • आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, 
  • भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, 
  • क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, 
  • फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो, 
  • स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज़, 
  • ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस, 
  • नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ, 
  • कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव और 
  • मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम. 

AI कंपनियों के ये CEO होंगे शामिल 

  • गूगल CEO सुंदर पिचाई 
  • DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस 
  • OpenAI CEO सैम अल्टमैन 
  • एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई 
  • माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ 
  • मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन 
  • क्वालकॉम CEO क्रिस्टियानो एमोन और कई नाम शामिल होंगे.

AI Impact Summit की थीम 

AI Impact Summit की थीम लोग, पृथ्वी और प्रगति (People, Planet and Progress) पर आधारित है. यह AI पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement