रोबोट के खिलाफ जंग पड़ी भारी! 78 साल की महिला ने रोका डिलीवरी रोबोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 78 साल की महिला को डिलीवरी रोबोट का रास्ता रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. महिला लंबे समय से रोबोट के इस्तेमाल का विरोध कर रही हैं. उनका मानना है कि रोबोट इंसानों की नौकरियां छीन सकते हैं. इस घटना ने टेक्नोलॉजी और रोजगार पर नई बहस छेड़ दी है.

Advertisement
रोबोट रोकने पर गिरफ्तार! (Photo: AI) रोबोट रोकने पर गिरफ्तार! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

आज के समय में रोबोट लोगों का काम आसान बना रहे हैं. खाना पहुंचाने से लेकर सामान उठाने तक, कई काम अब रोबोट की मदद से हो रहे हैं. लेकिन क्या हो अगर यही रोबोट लोगों की नौकरियां छीनने लगें? अमेरिका में इसी बात को लेकर एक 78 साल की महिला ने ऐसा विरोध किया कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. महिला का कहना है कि रोबोट की वजह से इंसानों की नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है.

Advertisement

यह मामला अमेरिका के फिलाडेल्फिया का है. यहां कैरोलिन मार्विन नाम की 78 साल की महिला Uber Eats के फूड डिलीवरी रोबोट का विरोध कर रही थीं. वह कई महीनों से इन रोबोट के खिलाफ आवाज उठा रही थीं. उनका मानना है कि कंपनियां इंसानों की जगह रोबोट का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं, जिससे डिलीवरी का काम करने वाले लोगों की नौकरी जा सकती है.

रोबोट का रास्ता रोकना पड़ा भारी

रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध के दौरान कैरोलिन ने Uber Eats के एक डिलीवरी रोबोट का रास्ता रोक दिया. पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटीं. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन पर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़ा आरोप लगाया गया है.

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बीच आम लोगों की नौकरियों का क्या होगा? कंपनियों के लिए रोबोट से डिलीवरी करना आसान हो सकता है, लेकिन उन लोगों के लिए यह चिंता की बात है, जो इसी काम से अपना घर चलाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फेक WhatsApp को मिले 5 लाख डाउनलोड, तुरंत करें रिमूव, असली ऐप ऐसे पहचानें

महिला ने कहा- विरोध करना मेरा अधिकार

कैरोलिन मार्विन का कहना है कि वह अपने विरोध को संवैधानिक अधिकार मानती हैं. वह इस मामले को अदालत में चुनौती देने और रोबोट के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने की बात कह रही हैं.

यह भी पढ़ें: ₹39,900 का Apple HomeView लॉन्च, अब AI संभालेगा आपका घर! जानें क्या करेगा ये गैजेट

यह मामला सिर्फ एक महिला की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. इसके पीछे बड़ा सवाल है कि क्या टेक्नोलॉजी की रफ्तार में इंसानों की रोजी-रोटी पीछे छूट जाएगी? आने वाले समय में AI और रोबोट का इस्तेमाल और बढ़ सकता है. ऐसे में कंपनियों को भी सोचना होगा कि काम आसान करने के साथ-साथ लोगों की नौकरियों पर पड़ने वाले असर को कैसे कम किया जाए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »