Vivo ने अपने दो फोन्स को सस्ता कर दिया है. कंपनी ने Vivo Y100 और Vivo Y100A की कीमत कम कर दी है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन्स की कीमत मई में भी कम की थी. उस वक्त ब्रांड ने इनकी कीमत 1000 रुपये कम की थी. अब Vivo ने इनके दाम को और भी कम कर दिया है.
कंपनी ने 2000 रुपये की कटौती की है. दोनों ही फोन्स 5G सपोर्ट के साथ आते हैं. Vivo Y100 में Dimensity 900 प्रोसेसर और 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इस फोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
वीवो की दी जानकारी के मुताबिक, Vivo Y100 और Vivo Y100A दोनों की ही कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं Vivo Y100A का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये का है. कंपनी 2000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक EMI ट्रांजेक्शन पर दे रही है.
बता दें कि Vivo Y100 को कंपनी ने 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. मई में कंपनी ने इसकी कीमत 1000 रुपये कम की थी और अब कंपनी ने 2000 रुपये इसका दाम घटा दिया है.
Vivo Y100 और Vivo Y100A में 6.38-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन Full HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. दोनों ही फोन्स Android 13 पर बेस्ड हैं. Vivo Y100 में Dimensity 900 चिपसेट दिया गया है. वहीं Vivo Y100A में Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है.
दोनों ही फोन्स 8GB RAM के साथ आते हैं. इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 64MP का है. इसके अलावा 2MP के दो अन्य सेंसर मिलते हैं. दोनों ही फोन्स में 16MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है.
डिवाइस को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. कुल मिलाकर दोनों फोन्स में सिर्फ प्रोसेसर का अंतर है.
aajtak.in