Flipkart Sale से खरीदा 1 लाख रुपये का Sony TV, बॉक्स खोला तो निकला...

Flipkart Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से शॉपिंग को लेकर कई लोग संशय में रहते हैं. इसकी वजह गलत प्रोडक्ट्स की डिलीवरी होना और रिफंड में दिक्कत जैसी प्रॉब्लम्स हैं. हाल में ही एक यूजर ने Flipkart से 1 लाख रुपये की कीमत का Sony TV खरीदा था, लेकिन बॉक्स खोलने पर जो निकला, उसने शख्स के होश उड़ा दिए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Flipkart Sale में खरीदा 1 लाख का टीवी, लेकिन निकला कुछ और... Flipkart Sale में खरीदा 1 लाख का टीवी, लेकिन निकला कुछ और...

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

ऑनलाइन शॉपिंग में गलत प्रोडक्ट की डिलीवर के कई मामले अब तक देखने को मिल चुके हैं. कई ऐसे मौके सामने आए हैं, जब यूजर्स ने ऑर्डर कुछ किया और उन्हें कोई डिलीवर दूसरा प्रोडक्ट हुआ है. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने 1 लाख रुपये की कीमत वाला टीवी ऑर्डर किया था.

पीड़ित ने सोनी ब्रांड का टीवी का ऑर्डर किया था. हालांकि, उन्हें किसी दूसरे ब्रांड का टीवी डिलीवर किया गया. दिलचस्प बात ये है कि यूजर को बॉक्स सोनी का ही डिलीवर किया गया, उसके अंदर प्रोडक्ट दूसरे ब्रांड का था. यूजर ने इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. 

Advertisement

Flipkart Sale से किया था ऑर्डर

पोस्ट की मानें, तो पीड़ित आर्यन ने Flipkart Big Billion Sale से 1 लाख रुपये की कीमत वाला Sony TV ऑर्डर किया था. वो अपने प्रोडक्ट के डिलीवर होने का इंतजार कर रहे थे, जिस पर ICC वर्ल्ड कप 2023 देखनी की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि, जब उन्होंने डिलीवरी बॉक्स को ओपन किया, तो चौंक गए. 

पीड़ित ने लिखा, 'मैंने 7 अक्टूबर को Sony TV को फ्लिपकार्ट से खरीदा था, जिसकी डिलीवरी 10 अक्टूबर को हुई. 11 अक्टूबर को सोनी से इंस्टॉलेशन के लिए एक शख्स आया. जब उसने बॉक्स ओपन किया, तो हैरान रह गया. क्योंकि बॉक्स में Thomson का टीवी था, जिसके साथ कोई एक्सेसरीज भी नहीं थी. ना टीवी स्टैंड ना ही रिमोट.'

अब तक सॉल्व नहीं हुई प्रॉब्लम

इसके साथ ही आर्यन ने बॉक्स की फोटोज भी शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में तुरंत ही फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर को भी जानकारी दी थी, लेकिन दो हफ्तों के बाद भी उन्होंने इसे रिसॉल्व नहीं किया है. पीड़ित ने बताया कि कई बार फोटो अपलोड करने के बाद भी कंपनी ने रिटर्न रिक्वेस्ट को प्रोसिड नहीं किया. 

Advertisement

पोस्ट के वायरल होने के बाद फ्लिपकार्ट ने X पर यूजर को रिप्लाई किया है. हालांकि, ये रिप्लाई किसी दूसरे रिप्लाई की तरह ही है, जिसमें कंपनी एक्जीक्यूटिव माफी मांगते हुए जल्द ही प्रॉब्लम को सॉल्व करने की बात कहते हैं. वैसे इस तरह की दिक्कतों से बचने के लिए कंपनियां ओपन बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन भी देती हैं. 

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो हमारी सलाह यही है कि ओपन बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन चुने. क्योंकि इस प्रोग्राम के तहत किसी प्रोडक्ट को डिलीवर करते वक्त उसके बॉक्स को ओपन किया जाता है. बॉक्स ओपन करते हुए वीडियो जरूर बना लें, ताकि आप किसी तरह के स्कैम का शिकार होने से बच सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »