Flipkart: स्मार्ट TV मॉडलों पर 14,500 रुपये तक डिस्काउंट

Thomson TV ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर थॉमसन के टीवी मॉडलों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां देखें ऑफर्स की लिस्ट.

Advertisement
Thomson Tvs Thomson Tvs

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

नए साल के जश्न और पोंगल, मकर संक्रांति और लोहड़ी के खास मौके पर ग्राहकों को लुभाने के लिए Thomson ने अपने TV मॉडलों की कीमत घटा दी है. कंपनी 14,500 रुपये तक डिस्काउंट और पुराने CRT, LED और LCD TVs पर एक्सचेंज डील्स दे रही है. थॉमसन की ओर से ये ऑफर 15 जनवरी, 2019 तक दिया जा रहा है.

Advertisement

ग्राहक फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के TV मॉडलों पर 2,000 रुपये के शुरुआती डिस्काउंट से लेकर 14,500 रुपये तक फायदा उठा पाएंगे. इसके अलावा अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को शॉपिंग पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी.

TV मॉडलों पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो 40-इंच Thomson B9 प्रो-फुल HD LED स्मार्ट टीवी को ग्राहक डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ग्राहक एक्सचेंज के तहत 8,000 रुपये की छूट का फायदा भी उठा सकते हैं. 32-इंच Thomson B9 Pro HD LED स्मार्ट TV को ग्राहक ऑफर के तहत 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहक इस पर पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर 4,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर के तहत ग्राहक 24-इंच Thomson R9 HD LED TV को 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यहां कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं दिया जा रहा है. लेकिन एक्सिस बैंक, एमेरिकन एक्सप्रेस और ICICI बैंक कार्ड होल्डर्स कुछ डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं.

Advertisement

55-इंच Thomson UD9 अल्ट्रा HD (4K) LED स्मार्ट TV को ग्राहक ऑफर के तहत 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यहां ग्राहकों को 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा. इस स्मार्ट TV की वास्तविक कीमत 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement