Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

ऐपल के नए iPhone लॉन्च हो चुके हैं और भारत में इनकी बिक्री शुरू होने वाली है. भारत में ऐपल डिस्ट्रिब्यूटर इंडिया आई स्टोर ने नए आईफोन के प्री बुकिंग का पेज लाइव कर दिया है. इस स्टोर से यूजर्स ईएमआई पर खरीदारी कर सकते हैं. इससे पहले भी इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए कुछ चैनल्स पर प्री ऑर्डर्स लिए जा रहे हैं.

Advertisement

टेलीकॉम सेक्टर में जियो और एयरटेल से मुकाबले के बीच वोडाफोन आइडिया ने नए कॉम्बो प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है. पिछले महीने भारत में अपनी सेवाएं देने के लिए दोनों कंपनियों ने मर्जर की घोषणा की थी.

गूगल सर्च के 20 साल पूरे हो गए हैं और मौके पर कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. इन बदलाव में सर्च रिजल्ट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज करना, कॉन्टेंट के लिए इस्टाग्राम की तरह स्टोरी फीचर लाने से लेकर रिब्रांडिंग शामिल है. ये कुछ खास अपडेट्स हैं जो आपको भी दिखेंगे.

मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर कार Baleno का एक नया लिमिटेड एडिशन मॉडल पेश किया है. ये एडिशन त्योहारों को ध्यान में रखकर किया गया है. मारुति बलेनो लिमिटेड एडिशन में नए फीचर्स और स्पोर्टी बॉडी किट दिया गया है.

Vivo ने भारत में Vivo V11 की लॉन्चिंग के साथ अपने पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Vivo V11 Pro को लॉन्च किया था. V11 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया था. हालांकि V11 में केवल वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है और इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर में दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement