Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Redmi का फ्लैगशिप Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च कर दिए हैं. लंबे समय से इस स्मार्टफोन का हाइप था और कंपनी ने दावा किया है कि Redmi K20 Pro दुनिया का सबसे तेज स्मार्टफोन है.

Advertisement

BSNL (भारतीय संचार निगम लिमिटेड) ने एक नए प्रीपेड प्लान 'अभिनंदन 151' को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस प्लान की कीमत 151 रुपये रखी है. अभिनंदन 151 प्लान में ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो ग्राहकों को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड डेटा और रोज 100SMS मिलेगा. ये जानकारी कंपनी ने ट्विटर पर दी है. इस प्लान का फायदा सभी सर्किलों के ग्राहक ले पाएंगे.

Xiaomi ने लॉन्च किया Mi A3, जानिए कीमत और फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स Redmi K20, Redmi K20 Pro लॉन्च किए हैं. लेकिन स्पेन में कंपनी ने Mi A3 भी आज ही लॉन्च कर दिया गया है. इसका टीजर पहले ही आज चुका था. दरअसल Mi A3 को आप Mi CC9 का रिब्रांडेड एडिशन ही समझ सकते हैं, क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन्स वैसे ही हैं.  

Advertisement

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने आज भारत में Redmi सीरीज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने Redmi K20 भी लॉन्च किया है. लेकिन हम यहां आपको Redmi K20 Pro के सिग्नेचर एडिशन के बारे में बताएंगे जिसे कंपनी लिमिटेड एडिशन के तौर पर लॉन्च किया है.

शाओमी ने आज भारत में अपने Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. साथ ही कंपनी ने नए Mi नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन को भी लॉन्च किया है. कंपनी ने K20 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये और K20 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी है. वहीं नए नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 1,599 रुपये रखी है. जोकि नेकबैंड पैटर्न वाले ब्लूटूथ ईयरफोन के हिसाब से एक बेहतर कीमत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement