यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं. नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
बिना WhatsApp ऐप खोले ही आप किसी को मैसेज कर सकते हैं. ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन एक नए फीचर से ऐसा संभव है. 1.5 अरब से ज्यादा यूजर्स वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप लगातार नए फीचर्स लाता है और यह नया फीचर Android के 2.18.138 में दिया गया है.
भारत में मारुति सुजुकी की चार कारें- Swift, Baleno, Dzire और Vitara Brezza भारी डिमांड में हैं. इन चारों ने मिलकर पेडिंग ऑर्डर का आंकड़ा 1,10,000 यूनिट्स तक पहुंचा दिया है. ग्राहकों को इन कारों की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार है.
Hyundai i20 Active फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है. इस नई कार में ब्लू और व्हाइट डुअल-टोन पेंट ऑप्शन के साथ थोड़े-बहुत बदलाव किए गए हैं.
Panasonic ने एक नया स्मार्टफोन P95 आज लॉन्च कर दिया है. ग्राहक इसे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 13 मई से खरीद पाएंगे. फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डे सेल के दौरान ये स्मार्टफोन 3,999 रुपये में उपलब्ध होगा. हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी है. ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन ब्लू, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
ताइवान की कंपनी Asus ने भारत में दो गेमिंग लैपटॉप FX 504 TUF और ROG 703 पेश किए हैं. दोनों ही लैपटॉप में इंटेल के 8th जेनेरेशन प्रोसेसर्स दिए गए हैं. ROG 703 में इंटेल का नया हेक्स कोर Intel i9 प्रोसेसर दिया गया है.
साकेत सिंह बघेल