UBON SP-220 Speaker Review: आवाज बदलने वाले माइक के साथ आता है ये स्पीकर

ब्लूटूथ स्पीकर अब सिर्फ म्यूजिक सुनने का जरिया नहीं बल्कि छोटी पार्टियों का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में अगर आपका बजट कम है और फीचर्स ज्यादा चाहते हैं, तो आपको कम ही ऑप्शन मिलेंगे. पिछले कुछ दिनों से हम ऐसा ही एक स्पीकर UBON SP-220 यूज कर रहे हैं, जो दमदार साउंड के साथ ही माइक सपोर्ट के साथ आता है.

Advertisement
Ubon SP220 ब्लूटूथ माइक के साथ आता है. (Photo: ITG) Ubon SP220 ब्लूटूथ माइक के साथ आता है. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

कम बजट में स्पीकर चाहते हैं, तो मार्केट में आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. लेकिन जैसे-जैसे आप फीचर्स बढ़ाते जाएंगे और बजट कम रखेंगे, तो स्पीकर के ऑप्शन भी कम हो जाएंगे. पिछले कुछ दिनों से हम ऐसा ही एक स्पीकर यूज कर रहे हैं. UBON ने हाल में ही नए नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं UBON SP-220 की, जो एक बजट फ्रेंडली ब्लूटूथ स्पीकर है. 

Advertisement

ये स्पीकर कई वजहों से खास है. इसमें कराओके माइक मिलता है, जो इसे सिर्फ एक ब्लूटूथ स्पीकर से अलग बनाता है. अगर आप कोई हाउस पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो ये माइक उसमें चार-चांद लगा सकता है. ये लगभग 2500 रुपये के बजट में आता है. आइए जानते हैं क्या रियल लाइफ में भी ये स्पीकर उतना ही असरदार है, जितना ऑन पेपर. 

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

UBON SP-220 का डिजाइन कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल है. स्पीकर को आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जा सकता है. यहां तक आप इसे अपनी आउटडोर पार्टी या पिकनिक पर भी ले जा सकते हैं. वैसे तो ये प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है लेकिन बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और इसका लुक पर रग्ड फील देता है.  

यह भी पढ़ें: ना IIT, ना IIM… फिर भी कुणाल शाह को WhatsApp की कमान! लेकिन असली कहानी डेटा की है

Advertisement

अगर आप इस बजट में एक प्रीमियम फिनिश वाला स्पीकर चाहते हैं, तो आपको कोई दूसरा विकल्प तलाशना चाहिए. इसका लुक प्रीमियम तो नहीं है, लेकिन बजट के हिसाब से बुरा भी नहीं है. पोर्टेबिलिटी को देखते हुए हमारी नजर में ये स्पीकर फैमिली यूज के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसे सेटअप करने के लिए भी मेहनत नहीं करनी होती है.  

साउंड क्वालिटी

UBON SP-220 में 20W का ऑडियो आउटपुट मिलता है. स्पीकर का साउंड लाउड और क्लियर है. वैसे हर गाने के लिए हम ऐसा नहीं कर सकते हैं. हाई पीच वाली ट्यून्स पर कई बार स्पीकर स्ट्रगल करता है. इस पर वोकल्स काफी साफ सुनाई देते हैं. बॉलीवुड, पंजाबी और पार्टी ट्रैक्स में अच्छी लाउडनेस मिलती है. 

अगर आप किसी रूम के लिए एक स्पीकर चाहते हैं, तो ये अच्छा विकल्प है. इसका इस्तेमाल आउटडोर में भी किया जा सकता है लेकिन वहां इसकी लाउडनेस आपको कम लगेगी. सपीकर में ठीक-ठाक बेस मिलता है, लेकिन हार्डकोर बेस-लवर्स के लिए ये स्पीकर नहीं है. अगर आप बहुत ज्यादा लाउड साउंड नहीं चाहते हैं, तो इस स्पीकर को ट्राई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: नई ट्रिक, WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक, ऑटोमेटिक चलेगा पता

इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसका कराओके फीचर है. बॉक्स में ही आपको कराओके माइक मिल जाएगा, जिसे सेटअप करना बहुत ही आसान है. इसमें वॉयस चेंजिंग का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप अलग-अलग आवाज निकाल सकते हैं. फैमिली गेट-टुगेदर या बच्चों की बर्थडे पार्टी में ये फीचर काफी मजेदार लगता है. माइक को आप टाइप-सी चार्जर से चार्ज कर सकते हैं और इसकी बैटरी अच्छी चलती है.

Advertisement

SP-220 में 2000mAh बैटरी दी गई है और कंपनी लगभग 10 घंटे तक प्लेबैक का दावा करती है. हालांकि, सिंगल चार्ज में आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. लगातार हाई वॉल्यूम पर स्पीकर यूज करते रहने पर बैटरी कम चलती है. इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. हालांकि, इसमें फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी, तो आपको इसे चार्ज करने में वक्त लगेगा. 

बॉटम लाइन 

UBON SP-220 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बजट में म्यूजिक और कराओके दोनों का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसका 20W का साउंड आउटपुट और 2000mAh की बैटरी मजबूत पॉइंट हैं. आपको लाउड म्यूजिक के साथ ही बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है. इसे चार्ज करके आप कहीं भी यूज कर सकते हैं. 

हालांकि, इससे आपको एक प्रीमियम स्पीकर वाला आउटपुट नहीं मिलेगा. इसे आप घर पर छोटी पार्टी के लिए तो यूज कर सकते हैं, लेकिन आउटडोर इवेंट्स के लिए ये पर्याप्त नहीं होगा. कुल मिलाकर अगर आप माइक वाला एक सस्ता स्पीकर चाहते हैं, तो इसके लिए जा सकते हैं. ऑडियोफाइल्स के लिए ये स्पीकर बिलकुल नहीं है. 

आज तक रेटिंग- 8/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »