Ubon Selfie Stick-Mic Review: कंटेंट क्रिएशन के लिए परफेक्ट है ये जोड़ी, दाम भी है कम

Ubon एक्सेसरीज मार्केट में कई बेहतरीन डिवाइसेस को लॉन्च कर रहा है. कंपनी ने हाल में ही सेल्फी स्टिक और कॉलर माइक को लॉन्च किया है. इन दोनों प्रोडक्ट्स को अगर एक साथ इस्तेमाल किया जाए, तो एक बेहतरीन कॉम्बो बनता है. अब सवाल ये है कि क्या आपको इन दोनों प्रोडक्ट्स को खरीदना चाहिए.

Advertisement
Ubon की ये सेल्फी स्टिक और माइक एक बेहतर कॉम्बो हैं. (Photo: ITG) Ubon की ये सेल्फी स्टिक और माइक एक बेहतर कॉम्बो हैं. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

कंटेंट क्रिएशन इस वक्त बूम पर है. इसमें एक बड़ी भूमिका स्मार्टफोन्स और सस्ते इंटरनेट की है. हालांकि, सिर्फ स्मार्टफोन के सहारे ब्लॉलिंग और कंटेंट क्रिएशन मुश्किल है. इसके लिए कई दूसरी एक्सेसरीज की जरूरत पड़ती है, जिसमें ट्राई पॉड, माइक और सेल्फी स्टिक भी शामिल हैं. 

क्या हो अगर आपकी सभी जरूरतें एक या दो प्रोडक्ट्स में ही पूरी हो जाएं. ऐसा ही दो प्रोडक्ट्स को मैं पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहा हूं. ये प्रोडक्ट्स ना सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर की सफर के शुरुआत के साथी बन सकते हैं, बल्कि आपके कंटेंट को बेहतर भी बना सकते हैं. 

Advertisement

मैं बात कर रहा हूं Ubon सेल्फी स्टिक और कॉलर माइक की. कंपनी ने हाल में SF-180 सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड को लॉन्च किया है. ये जिम्बल स्टाइल सेल्फी स्टिक है, जो सेल्फी स्टिक के साथ ही जिम्बल का काम भी करता है. इसके साथ कंपनी ने Mr. Mike GT-440 कॉलर माइक को लॉन्च किया है. 

क्वालिटी और परफॉर्मेंस

Ubon की सेल्फी स्टिक अच्छी क्वालिटी की है. इस स्टिक को एक ट्राई पॉड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टिक को कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट भी दिया गया है. ये रिमोट स्टिक का ही पार्ट है और इसे आप स्टिक के साथ भी यूज कर सकते हैं और स्टिक से बाहर निकाल के भी यूज कर सकेंगे. 

इस सेल्फी स्टिक को 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है. इसमें जिम्बल फीचर मिलता है. इसे यूज करने के लिए आपको सिर्फ सेल्फी स्टिक में अपना स्मार्टफोन लगाना होगा. इसके बाद रिमोट से स्टिक को कंट्रोल किया जा सकेगा. 

Advertisement

स्टिक की मदद से फोन के कैमरा, स्टिक और रोटेशन को कंट्रोल कर सकते हैं. रिमोट की मदद से चाहें तो किसी एक एंगल पर फोन को सेट किया जा सकता है. रिमोट में क्लॉक वाइज और एंटी-क्लॉक वाइज दोनों तरह से फोन को रोटेट कर सकते हैं. 

सेल्फी स्टिक में नीचे की ओर स्टैंड दिया गया है, जिसकी मदद से इसे ट्राई पॉड में कन्वर्ट किया जा सकता है. रिमोट की मदद से फोन के कैमरा को भी कंट्रोल किया जा सकता है. ये 10 मीटर दूर तक काम करता है. लाइट वेट की वजह से इसे यूज करना बहुत ही आसान है. 

माइक की परफॉर्मेंस कैसी है

Ubon का माइक इस सेटअप के साथ परफेक्ट फिट होता है. इसे यूज करना भी बहुत आसान है. क्योंकि इसे यूज करने के लिए आपको सिर्फ माइक का कनेक्टर अपने फोन में लगाना होगा. माइक बेहतरीन तरीके से काम करता है और इसमें किसी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती है. 

ये माइक फोन के साथ बेहतरीन तरीके से सिंक हो जाता है और इसे यूज करना भी आसान है. इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलता है, तो आपको इसे फोन के चार्जिंग पोर्ट से कनेक्ट करना होता है. इसकी रेंज 15 मीटर तक है और इतनी दूर से वॉयस रिकॉर्ड हो जाती है. इसकी बैटरी लाइफ भी ठीक-ठाक है. साथ ही इसे टाइप-सी चार्जर से चार्ज भी किया जा सकता है. 

Advertisement

बॉटम लाइन 

अगर आप कंटेंट क्रिएशन या वीडियो बनाने की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप इन कॉम्बो को खरीद सकते हैं. वैसे आप इनमें से किसी एक प्रोडक्ट भी खरीद सकते हैं. Ubon के माइक की कीमत 799 रुपये है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये इस कीमत पर लिस्ट है. ऑफलाइन मार्केट में आप इसे कम में भी खरीद सकते हैं. ये पूरी तरह से आपकी बारगेनिंग स्किल पर निर्भर करता है. 

वहीं सेल्फी स्टिक की बात करें, तो इसे मल्टीपल तरीके से यूज किया जा सकता है. इसकी कीमत 3650 रुपये है. अगर आपको ये कुछ डिस्काउंट पर मिल जाए, तो एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. दोनों को एक साथ यूज किया जाए, तो परफेक्ट जोड़ी बन सकते हैं. हालांकि, सेल्फी स्टिक की कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है. 

आज तक रेटिंग- 9/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement