Prestige Sleeq Review: LPG गैस स्टोव की जगह इंडक्शन, क्या बन सकता है किचन किंग

एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और हाल के गैस संकट के बीच बहुत से लोगों ने इंडक्शन खरीदा लिया. लेकिन मन में अभी भी एक सवाल है कि क्या इंडक्शन गैस स्टोव को रिप्लेस कर सकता है. इसके लिए हमने पिछले कुछ दिनों गैस स्टोव को इंडक्शन से रिप्लेस करके देखा. आइए जानते हैं क्या ये प्रोडक्ट एलपीजी स्टोव की जगह ले सकता है.

Advertisement
Prestige Sleeq में टच कंट्रोल और मल्टीपल प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं. (Photo: ITG) Prestige Sleeq में टच कंट्रोल और मल्टीपल प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

बीते दिनों एलपीजी संकट के वक्त बड़ी संख्या में लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप खरीदा. आलम ये था कि दुकानों पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक होने लगे. पिछले कुछ वक्त में इंडक्शन सिर्फ एलपीजी का विकल्प नहीं बल्कि कई घरों का प्राइमरी कुकिंग डिवाइस बन चुका है. ऐसे में हमने भी एक इंडक्शन का इस्तेमाल एलपीजी गैस स्टोव की जगह करने का फैसला किया. 

Advertisement

पॉपुलर होते इस सेगमेंट में कई कंपनियां मौजूद हैं. प्रेस्टीज (Prestige) उसमें से एक पॉपुलर नाम है. हम ब्रांड का स्लीक (Sleeq) 2300 वाट इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें कई सारे फीचर्स मिलते हैं और इसका लुक भी प्रीमियम है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये इंडक्शन एक ट्रेडिशनल गैस स्टोव का रिप्लेसमेंट बन सकता है.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

पहली नजर में प्रेस्टीज स्लीक (Prestige Sleeq) का डिजाइन प्रीमियम दिखता है. ये ब्लैक ग्लास टॉप और सॉफ्ट-टच कंट्रोल पैनल के साथ आता है, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं. फ्लैट ग्लास सरफेस की वजह से सफाई भी आसान रहती है, लेकिन इसकी वजह से गंदगी भी ज्यादा होती है. खासकर इसके ब्लैक ग्लास कलर की वजह से इस पर दाग रह जाते हैं.

दूध, चाय या सब्जी किसी भी तरह के दाग को एक कपड़े से साफ किया जा सकता है. लेकिन वक्त के साथ इंडक्शन पर कई तरह के निशान रह जाते हैं. सफाई करते हुए इस बात का ध्यान भी रखना जरूरी है कि कुकिंग के ठीक बाद ग्लॉस टॉप काफी गर्म होता है. इसका डिजाइन किसी दूसरे इंडक्शन टॉप की तरह ही है. अच्छी बात ये है कि जरूरत पड़ने पर इसे दूसरे कमरे या किचन काउंटर पर भी शिफ्ट किया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Goldmedal Spacio BLDC Fan Review: रिमोट से कंट्रोल होता है पंखा, बल्ब का भी करता है काम

कैसी है परफॉर्मेंस?

प्रेस्टीज स्लीक की सबसे बड़ी खूबी इसकी 2300W की पावर है. चूंकि ये ज्यादा बिजली यूज कर सकता है, तो इस पर खाना जल्दी बनता है. सिर्फ खाना नहीं कई दूसरे कुकिंग प्रॉसेस इस पर आसानी से किया जा सकता है. पानी गर्म करने से लेकर डीप फ्राई जैसी कुकिंग इस पर आसानी से हो जाती है. 

1600W या 1800W के इंडक्शन की तुलना में ये ज्यादा तेजी से काम करता है. इस पर आप सुबह की चाय से लेकर रात का डिनर तक आसानी से बना सकते हैं. इसमें मल्टीपल प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जो एक नए यूजर के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है. गैस के मुकाबले इस पर चाय कहीं ज्यादा जल्दी बन जाती है.

इस इंडक्शन में 7 प्रीसेट इंडियन मेन्यू मिलते हैं. प्रेस्टीज ने इसमें चपाती, करी, मिल्क, इडली और डीप फ्राई जैसे तमाम विकल्प दिए हैं. इनका फायदा ये होता है कि नए यूजर्स को टेम्परेचर सेट नहीं करना होता है. हालांकि, एक बार आपका हाथ इस पर सेट हो जाए, तो टेम्परेचर को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. मैन्युअल कंट्रोल लोगों को ज्यादा पसंद आता है.

Advertisement

प्रेस्टीज इंडक्शन में 4kV सर्ज प्रोटेक्शन और ऑटोमेटिक वोल्टेज रेगुलेटर दिया गया है. ये फीचर वोल्टेज के उतार चढ़ाव के बीच इंडक्शन को होने वाले नुकसान से बचाता है. कुल मिलाकर ये इंडक्शन पावरफुल है और बेहद प्रीमियम लुक के साथ आता है. इसमें मैग्नेटिक पैनल मिलता है, जिससे बर्तन इधर-उधर फिसलता नहीं है. लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी हैं. 

यह भी पढ़ें: Dylect Nutri Pro Review: घर पर चाहते हैं रियल जूस? बेस्ट है ये स्लो स्पीड वाला जूसर

क्या हैं चुनौतियां? 

किसी भी इंडक्शन के साथ आने वाली दिक्कत इसके साथ भी है. यानी आपको इंडक्शन इस्तेमाल करने के लिए इसके बर्तनों की जरूरत पड़ेगी. इस पर पुराने एल्युमिनियम या नॉन मैग्नेटिक बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इसलिए आपको ना सिर्फ इंडक्शन में इन्वेस्टमेंट करना होगा बल्कि बर्तनों पर भी करना होगा.

इस इंडक्शन को यूज करने के लिए आपको एक पॉवर सॉकेट की जरूरत होगी, इसे आप किसी सामान्य सॉकेट में यूज नहीं कर पाएंगे. इसमें टच पैनल मिलता है, जो कई बार पानी वाले हाथों के साथ काम नहीं करता है. साथ ही टच पैनल पर अगर आप गर्म बर्तन रख देंगे, तो उसे खराब होने के चांज भी हैं. 

इसके अलावा सबसे बड़ी चुनौती बिजली की है. यानी अगर आपके एरिया में बिजली हर वक्त उपलब्ध नहीं रहती है या किसी निश्चित वक्त पर कटती है, तो इंडक्शन के साथ आपको एक गैस स्टोव रखना ही होगा. यानी इस प्रोडक्ट पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहा जाता है. खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां बिजली का समय निश्चित नहीं है. 

Advertisement

बॉटम लाइन

Prestige Sleeq 2300W उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो एक पावरफुल इंडक्शन मशीन चाहते हैं. इस पर गैस स्टोव के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से खाना बनाया जा सकता है. बैचलर्स के लिए तो ये बहुत ही अच्छा डिवाइस है. हालांकि, इसकी कीमत कई लोगों के लिए चुनौती बन सकती है. 

मार्केट में 1800W तक के इंडक्शन आसानी से 2500 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाते हैं. मगर प्रेस्टीज स्लीक की कीमत 4500 रुपये के करीब है, जो इसे महंगा बनाती है. इसमें आपको बहुत से फीचर्स भी मिलते हैं, लेकिन कीमत ज्यादा देनी होगी. इसकी हाई पावर, सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम लुक दूसरों से अलग बनाता है.

आजतक रेटिंग- 8.5/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »