Google Pixel 11 Pro Review: कैमरा और AI ने किया इम्प्रेस, डिजाइन वही, परफॉर्मेंस सॉलिड

Google ने हाल ही में भारत में Pixel 11 सीरीज लॉन्च की है. इसके तहत कंपनी ने टोटल चार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Fold. आज हम आपको Pixel 11 Pro का पूरा एक्स्परीएंस बताते हैं. पढ़ें Pixel 11 Pro का फुल रिव्यू सिर्फ आजतक.इन पर.

Advertisement
Google Pixel 11 Pro Review Google Pixel 11 Pro Review

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

Google Pixel 11 Pro Review: पिछले एक हफ्ते से मैं Google Pixel 11 Pro यूज कर रहा हूं, ताकि आपको इस फोन की सच्चाई बता सकें. गूगल पिक्सल स्मार्टफोन से लोगों का काफी उम्मीदें रहती हैं, खास तौर पर फोटोज के लिहाज से. लेकिन हर बार की तरह इस साल भी Pixel का सबसे बड़ा सवाल वही है. क्या नया फोन पुराने मॉडल से इतना बेहतर है कि अपग्रेड किया जाए? मेरे हिसाब से इसका जवाब थोड़ा पेचीदा है.

Advertisement

Pixel 11 Pro एक शानदार स्मार्टफोन है. आपको ऐसा लग रहा होगा कि रिव्यू में हमेशा लोग फोन को अच्छा क्यों कहते हैं? जवाब ये है कि अब कंपनियां उस स्टैंडर्ड तक पहुंच चुकी हैं, जहां फोन खराब नहीं बनाए जाते हैं. लेकिन डिपेंड करता है कि किस कैटिगरी में फोन कैसा परफॉर्म कर रहा है. एक फैक्ट ये भी है कि इस बार कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन्स को पिछले साल के मुकाबले महंगा लॉन्च कर रही हैं और ये चीज Pixel 11 सीरीज के साथ भी है. 

20 हजार का फोन भी अच्छी फोटो क्लिक करता है और 2 लाख का फोन भी अच्छी फोटोज क्लिक करता है, इसलिए दोनों फोन में से किसी को खराब फोन नहीं कहा जा सकता. लेकिन ये जरूर है कि हर फोन खरीदने लायक नहीं होते. इसलिए रिव्यू में हम आपको फोन के बारे में यूज करके विस्तार से बताते हैं, ताकि फोन खरीदने के बाद आपको पछताना ना पड़े.

Advertisement

Pixel 11 Pro कैमरा शानदार है, सॉफ्टवेयर हमेशा की तरह क्लीन है और कई AI फीचर्स सच में काम के हैं. लेकिन अगर आप पहले से Pixel 10 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस नए फोन पर हजारों रुपये खर्च करने से पहले एक बार जरूर सोचें. ऐसे क्यों कह रहे हैं आप आगे जान जाएंगे. 

Pixel 11 Pro: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

पहली नजर में Pixel 11 Pro को देखकर आपको कोई बहुत बड़ा बदलाव नजर नहीं आएगा. फोन अब भी पिछले जेनेरेशन जैसा ही लगता है. कैमरा बार इसकी पहचान बनी हुई है और हाथ में पकड़ने पर भी यह एक जाना-पहचाना Pixel अनुभव देता है. फोन की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम है. इसकी 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले काफी शानदार है. स्क्रीन तेज धूप में भी आसानी से देखी जा सकती है और ब्राइटनेस पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर महसूस होती है. 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा का इस्तेमाल स्मूद है.

मेरे लिए यह साइज काफी अच्छा रहा. बड़े Pro Max और Ultra फोन के दौर में भी Pixel 11 Pro एक ऐसा फ्लैगशिप है जिसे एक हाथ से इस्तेमाल करना काफी आसान है. इससे भी बड़ी स्क्रीन चाहिए तो इसके लिए XL मॉडल इस बार फिर से कंपनी ने लॉन्च कर दिया है.  इस बार बेस स्टोरेज भी 256GB से शुरू होती है. यह एक अच्छा बदलाव है, खासकर उन लोगों के लिए जो फोन से बहुत फोटो और वीडियो शूट करते हैं. फोन में Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है. यानी अब मैग्नेटिक एक्सेसरीज का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो जाता है.

Advertisement

Tensor G6 फास्ट है, लेकिन गेमिंग फोन नहीं

Pixel 11 Pro में गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन फास्ट है. ऐप्स जल्दी खुलते हैं, मल्टीटास्किंग में कोई खास परेशानी नहीं हुई और पूरा इंटरफेस काफी स्मूथ लगा. लेकिन अगर आप सिर्फ बेंचमार्क स्कोर और हाई-एंड गेमिंग पर ध्यान देते हैं, तो Pixel 11 Pro शायद आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प नहीं है. 

कई बार स्मार्टफोन बेंचमार्क स्कोर में भले ही पीछे हों, लेकिन रियल लाइफ में बेहर परफॉर्म करते हैं, पिक्सल उनमे से ही एक है. Google का फोकस AI, कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस पर है.

Tensor G6 को भी इसी तरह से ऑप्टिमाइज किया गया है. इस बार ऑन-डिवाइस AI के लिए प्रोसेसर में सुधार हुआ है. कई AI फीचर्स फास्ट महसूस होते हैं. हालांकि एक दिलचस्प बात यह है कि Pixel 11 Pro में 12GB RAM है, जबकि पिछले Pro मॉडल में ज्यादा RAM थी. इससे ये साफ जाहिर है कि चिप शॉर्टेज की वजह से ऐसा हो रहा है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में मुझे इसकी कोई बड़ी कमी महसूस नहीं हुई, लेकिन कागज पर इसे अपग्रेड कहना मुश्किल है. 

कैमरा लेंस, AI और सॉफ्टवेयर

अगर आप लोगों से पूछें कि Pixel खरीदने की सबसे बड़ी वजह क्या है, तो जवाब कैमरा होगा. इस फोन का भी कैमरा इंप्रेसिव है. फोन में 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा है. Pixel कैमरा की खासियत हमेशा से उसकी प्रोसेसिंग रही है और यह फोन उस ट्रेडिशन को आगे बढ़ाता है. कलर्स आमतौर पर नेचुरल आते हैं. स्किन टोन अच्छी दिखती है और HDR भी काफी बैलेंस्ड है.

Advertisement

मेन कैमरा शानदार है, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा अपग्रेड जूम कैमरा में महसूस हुआ. दूर की तस्वीरें पहले से ज्यादा डिटेल के साथ आती हैं. 5x जूम काफी अच्छा है और ज्यादा जूम करने पर भी तस्वीरें तुरंत पिक्सेलट हुई नहीं लगतीं. फोन 120x तक Pro Zoom भी सपोर्ट करता है. कम रोशनी में भी कैमरा अच्छा काम करता है. Night Sight अब तेज है और कई बार तस्वीर लेने के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ता.

वीडियो में भी फोन अच्छा है. हालांकि Pixel 11 Pro को मैं अभी भी ऐसा फोन नहीं कहूंगा जो हर स्थिति में लेटेस्ट आईफोन को पीछे छोड़ देता है. लेकिन वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर है और आम यूजर के लिए यह एक शानदार कैमरा फोन है.

Camera Looks और Magic Capture मजेदार हैं

गूगल हमेशा से ही कैमरा फीचर्स में एक्सपेरिमेंट करता आया है. किसी इंसान का रेप्लिका तैयार करना हो या फिर AI से फोटोज को बदलना, ये काम काफी सीमलेस होता है.  इस बार गूगल ने कैमरा में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं. Camera Looks ऐसा फीचर है जो तस्वीर खींचने से पहले या बाद में अलग-अलग विजुअल स्टाइल देता है.यह सिर्फ एक नॉर्मल फिल्टर जैसा नहीं लगता. कुछ स्टाइल फोटो की पूरी प्रोसेसिंग बदल देते हैं. अगर आप सोशल मीडिया के लिए फोटो लेते हैं, तो यह फीचर मजेदार हो सकता है.

Advertisement

Magic Capture भी काफी दिलचस्प है. यह वीडियो से बेहतर स्टिल मोमेंट निकालने में मदद करता है. कई बार आप वीडियो शूट करते समय किसी खास पल की अच्छी फोटो चाहते हैं. यह फीचर उसी तरह के इस्तेमाल में काम आ सकता है. ये फीचर्स अच्छे हैं, लेकिन मैं इन्हें ऐसा कारण नहीं मानूंगा जिसके लिए कोई सिर्फ Pixel 11 Pro खरीद ले.

HiLight फीचर को और प्रैक्टिकल करने की जरूरत

Pixel 11 Pro के पीछे कैमरा के पास एक नया HiLight फीचर दिया गया है. यह कलरफुल RGB लाइट का इस्तेमाल करता है और देखने में काफी अलग लगता है. रियर कैमरा मॉड्यूल के पास ही इसे रखा गया है. बंद होने पर ऐसा नहीं लगता कि वहां कोई लाइट है. इसका ज्यादा यूज नहीं है.  एक हफ्ते इस्तेमाल करने के बाद मुझे लगा कि Google ने अभी इसकी पूरी कैपेसिटी का इस्तेमाल नहीं किया है.

फिलहाल इसका इस्तेमाल लिमिटेड है. कुछ खास कॉन्टैक्ट्स की कॉल आने पर अलग रंग की लाइट सेट की जा सकती है. फोन उल्टा रखने पर Gemini इस्तेमाल करते समय भी यह लाइट काम करती है.  आइडिया अच्छा है. लेकिन अगर यह Gmail, WhatsApp, Telegram और दूसरी ऐप्स के नोटिफिकेशन के लिए भी कस्टमाइज हो पाता, तो ज्यादा फायदेमंद और प्रैक्टिकल हो सकता था. अभी के लिए यह एक ऐसा फीचर है जो देखने में अच्छा है, लेकिन जरूरी नहीं.

Advertisement

AI फीचर्स

Pixel 11 Pro में Google ने AI पर काफी जोर दिया है. कुछ फीचर्स भविष्य की झलक देते हैं, जबकि कुछ अभी पूरी तरह तैयार महसूस नहीं होते. मुझे नया Rambler फीचर काफी दिलचस्प लगा. यह वॉयस से टेक्स्ट लिखने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाता है. सिर्फ आपके शब्दों को ज्यों का त्यों लिखने के बजाय यह आपकी बात के कॉन्टेक्स्ट को समझने की कोशिश करता है. गैरजरूरी पॉज और गलती से बोले गए शब्दों को कैंसिल कर देता है. 

बोलते समय आने वाले बेकार शब्द हटाना, अपनी बात बीच में सुधारना और टेक्स्ट को ज्यादा साफ तरीके से लिखना जैसे काम इसमें आसान हो जाते हैं. कुछ दूसरे AI फीचर्स का अनुभव मिला-जुला रहा. Google का Proactive Assistance फोन को ज्यादा सक्रिय और मददगार बनाने की कोशिश करता है. आइडिया अच्छा है. लेकिन अभी हर स्थिति में यह उतना भरोसेमंद नहीं लगा कि आप पूरी तरह इस पर डिपेंडेंट हो जाएं.

यही पिक्सल की कहानी रही है. जब गूगल का AI फीचर काम करता है तो बहुत अच्छा लगता है. लेकिन कई बार वही फीचर ऐसा लगता है जैसे उसे अभी और समय चाहिए.

बैटरी कैसी है? 

Pixel 11 Pro की बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल में ठीक रही. सामान्य इस्तेमाल में दिन निकल जाता है. कैमरा, सोशल मीडिया, कॉल और AI फीचर्स इस्तेमाल करने के बाद भी मुझे कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई.लेकिन यह बैटरी वाला ऐसा फोन नहीं है जिसके बारे में आप कहें कि चार्जर भूल जाइए. चार्जिंग भी बाजार के सबसे तेज फोन जैसी नहीं है. इसलिए अगर आपके लिए बैटरी बैकअप और सुपरफास्ट चार्जिंग सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो दूसरे विकल्पों पर भी नजर डालनी चाहिए.

Advertisement

Pixel 10 Pro वालों को अपग्रेड करना चाहिए?

यह इस पूरे रिव्यू का सबसे जरूरी सवाल है. अगर आप Pixel 10 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मेरी राय में सिर्फ नया मॉडल आने की वजह से Pixel 11 Pro खरीदने की जरूरत नहीं है. दोनों फोन का डिजाइन काफी मिलता-जुलता है. रोजमर्रा की परफॉर्मेंस में कोई जमीन-आसमान का अंतर नहीं है. कैमरा बेहतर हुआ है, डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट है और नए AI फीचर्स भी हैं. लेकिन ये बदलाव इतने बड़े नहीं हैं कि Pixel 10 Pro अचानक पुराना फोन लगने लगे.

लेकिन अगर आप Pixel 8 Pro, Pixel 7 Pro या उससे पुराना फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कहानी अलग है. आपको कैमरा, AI, डिस्प्ले, प्रोसेसिंग और पूरे सॉफ्टवेयर अनुभव में बड़ा अपग्रेड महसूस हो सकता है.

Google Pixel 11 Pro: Bottom Line

एक हफ्ते Pixel 11 Pro इस्तेमाल करने के बाद मैं कह सकता हूं कि यह एक शानदार एंड्रॉयड फ्लैगशिप है. ये फोन गूगल की तरह ही आपसे सीखता है. फोन में इस लेवल पर AI का यूज है कि धीरे धीरे फोन यूज करते करते आपको ये पूरी तरह समझने लगता है. क्लीन एंड्रॉयड होने की वजह से एक्सपीरिएंस अच्छा रहा. इसका कैमरा बेहतरीन है.  AI फीचर्स में कुछ सच में उपयोगी हैं और छोटे साइज में एक प्रीमियम फ्लैगशिप चाहने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.

आज तक रेटिंग: 9/10 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »