सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया Galaxy C7 Pro, जानें कीमत

Galaxy C7 Pro को जनवरी में चाइना में लॉन्च किया गया था. डुअल सिम वाला ये स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है.

Advertisement
Galaxy C7 Pro Galaxy C7 Pro

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

 

Samsung ने शुक्रवार को भारत में Galaxy C7 Pro को लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन मंगलवार 11 अप्रैल से भारत में उपलब्ध रहेगा और इसे अमेजन से एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने Galaxy C7 Pro की कीमत 27,990 रुपये रखी है और इसे गोल्ड और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

आपकों याद दिला दें, Galaxy C7 Pro को जनवरी में चाइना में लॉन्च किया गया था. डुअल सिम वाला ये स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है. इसमें फुल मेटल यूनिबॉडी, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, होम बटन पर और आने वाले सैमसंग-पे का सपोर्ट दिया गया है.

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 5.7- इंच फुल- HD (1080x1920 पिक्सल) सुपर अमोल्ड 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है. Galaxy C7 Pro में 2.2GHz ऑक्टो कोर स्नैपड्रैगन 626 SoC प्रोसेसर और 4GB रैम दिया गया है.

कैमरे के सेक्शन की बात करें तो नए स्मार्टफोन के रियर में f/1.9 अपर्चर, PDAF और डुअल LED फ्लैश मॉड्यूल के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा और इसके फ्रंट में भी के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इन कैमरों के जरिए 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर फुल HD वीडियो रिकॉडिंग की जा सकती है. इस स्मार्टफोन में 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया हौ जिसे कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़या जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिए Galaxy C7 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, USB Type-C, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, NFC, और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है. इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3300mAh की बैटरी दी गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement