वायरल हो रहा है नीरज चोपड़ा की मेडल सेरेमनी का जन-गण-मन, ये है वजह

बता दें कि नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

Advertisement
चीन-पाकिस्तान को मात दे नीरज ने जीता सोना... चीन-पाकिस्तान को मात दे नीरज ने जीता सोना...

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है. सोमवार को भाला फेंक में चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया और इतिहास रच दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर किसी ने चोपड़ा की तारीफों में कसीदे पढ़े. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा स्पेशल भी हुआ जो सोशल मीडिया को भा गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लगातार नीरज चोपड़ा की मेडल सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस दौरान राष्ट्रगान, तिरंगा ऊपर जाते हुए और दर्शकों की नम आंखों को दिखाया गया है.  

क्यों इतना वायरल हो रहा वीडियो...

दरअसल, नीरज चोपड़ा की जीत कोई साधारण नहीं है. नीरज चोपड़ा ने जो सोना जीता है वो किसी और नहीं बल्कि पाकिस्तान और चीन को हराकर जीता है.

भाला फेंक के इस मुकाबले में चीन के लियु क्विझेन ने रजत पदक जीता, वह नीरज से काफी पीछे 82.22 मीटर ही भाला फेंक पाए. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.75 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया. 

गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे देश के कई तरह के विवाद लगातार चलते आ रहे हैं. ऐसे में भारतीयों की भावनाएं इन देशों से जुड़ी खबरों पर लगातार बनी रहती हैं. अब अगर किसी मुकाबले में भारत का कोई बेटा चीन और पाकिस्तान दोनों को हरा दे, तो जाहिर है कि हर किसी के लिए ये एक बड़ी बात होगी.

Advertisement

शायद इसीलिए जब नीरज चोपड़ा को मेडल मिल रहा था और तीनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज ऊपर जा रहा था. जब तस्वीर में भारत नंबर एक, चीन नंबर दो और पाकिस्तान नंबर तीन है. तो सोशल मीडिया ने नीरज की इस जीत का जश्न दिल खोल कर मनाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »