Paris Olympics 2024 Day 6 Roundup: स्वप्निल ने कराई मेडल्स की हैट्रिक... सिंधु-प्रणॉय बाहर, देखिए छठे दिन ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन

Paris Olympics 2024 Day 6 Roundup: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. यह तीनों मेडल शूटिंग में ही आए हैं. छठे दिन तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. इसी दिन बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर बाहर हो गए.

Advertisement
शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

aajtak.in

  • पेरिस,
  • 02 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

Paris Olympics 2024 Day 6 Roundup: पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन भारत ने मेडल्स की हैट्रिक पूरी कर ली. इस दिन देश को तीसरा मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. भारत ने अब तक तीनों ब्रॉन्ज मेडल ही जीते हैं. छठा दिन भारत के लिए कुछ निराशाजनक भी रहा है.

हालांकि, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पदक के प्रबल दावेदारों के बाहर होने से देश को निराशा हाथ लगी. जबकि भारतीय हॉकी टीम को इस ओलंपिक में पहली हार झेलनी पड़ी. बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर बाहर हो गए.

Advertisement

बैडमिंटन में ही लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. मगर उन्होंने हमवतन एचएस प्रणॉय को हराकर बाहर कर दिया. आखिर में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भी फैन्स को निराश ही किया. वो प्री-क्वार्टर फाइनल का महिला सिंगल्स में अपना मुकाबला हारकर बाहर हो गई. सिंधु को छठी सीड चीन की हे बिंग जियाओ ने 21-19, 21-14 से करारी शिकस्त दी.

भारत को तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले

क्वालिफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे कुसाले ने 8 निशानेबाजों के फाइनल में 451.4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया. एक समय वह छठे स्थान पर थे, जिसके बाद उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया. भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में यह तीसरा ब्रॉन्ज मेडल है. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे.

Advertisement

भारत के ओलंपिक इतिहास में पहली बार निशानेबाजों ने तीन पदक एक ही खेलों में जीते हैं. हालांकि महिला वर्ग में अंजुम मौदगिल और सिफत कौर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं. बैडमिंटन में सेन प्री क्वार्टर में, सात्विक और चिराग पुरुष युगल से बाहर

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने 39 मिनट चले पुरुष एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में अंतिम 16 के मुकाबले में 30वें नंबर के हमवतन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय को 21-12, 21-6 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

चिराग-सात्विक ने भी फैन्स को किया निराश

पदक की प्रबल दावेदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में हारकर बाहर हो गई जिससे देश को निराशा हाथ लगी. एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन सात्विक और चिराग शेट्टी को पहला गेम जीतने के बावजूद आरोन चिया और सोह वूई यिक की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी. 

दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिराग की जोड़ी को 64 मिनट चले मुकाबले में दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 21-13, 14-21, 16-21 से हार मिली. मुक्केबाज निकहत जरीन का ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूटा.

Advertisement

दो बार की विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (50 किलो) का ओलंपिक पदक जीतने का सपना एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन की वू यू से 0-5 से अप्रत्याशित और एकतरफा हार के साथ खत्म हो गया. निकहत का यह पहला ओलंपिक था और उन्हें वरीयता नहीं मिली थी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीए) को मान्यता नहीं देती जो विश्व चैम्पियनशिप कराता है.

भारत की पदक की सबसे प्रबल दावेदारों में से एक निकहत को बेहद कठिन ड्रॉ मिला था. निकहत पेरिस ओलंपिक से बाहर होने वाली भारत की चौथी मुक्केबाज हैं. टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो ) और विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत देव (71 किलो ) पदक से एक जीत दूर हैं .

दुनिया के पूर्व नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघल (51 किलो ), राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन लम्बोरिया ( 57 किलो ) और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पंवार (54 किलो ) बाहर हो चुके हैं.

बढ़त बनाने के बाद बेल्जियम से हारी भारतीय हॉकी टीम

हाफटाइम तक एक गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भारत को मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम ने पूल बी के मैच में 2.1 से हरा दिया. इस टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार थी, जिसने न्यूजीलैंड को 3.2 और आयरलैंड को 2.0 से हराने के अलावा अर्जेंटीना से 1.1 से ड्रॉ खेला था.

Advertisement

क्वार्टर फाइनल के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 18वें मिनट में पहला गोल किया और भारत ने हाफटाइम तक बढ़त बरकरार रखी. बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके बढत बनाई जो आखिर तक कायम रही. बेल्जियम के लिए थिबू स्टॉकब्रोक्स ने 33वें और जॉन जॉन डोमैन ने 44वें मिनट में गोल किया. भारत को अब अगला मैच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है जिसे बेल्जियम ने 6.2 से हराया था.

पैदल चाल में भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों का पुरुष और महिला दोनों वर्ग की 20 किलोमीटर पैदल चाल में निराशाजनक प्रदर्शन रहा. पुरुष वर्ग में विकास सिंह और परमजीत सिंह जहां क्रमश: 30वें और 37वें स्थान पर रहे, वहीं राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह छह किमी के बाद हट गए. महिला वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक प्रियंका गोस्वामी 41वें स्थान पर रहीं.

तीरंदाज जाधव हारे, पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव व्यक्तिगत पुरुष रिकर्व स्पर्धा के पहले दौर में चीन के काओ वेनचाओ के खिलाफ 0-6 (28-29 29-30 27-28) से हार के साथ बाहर हो गए. जाधव की हार के साथ पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय अभियान समाप्त हो गया क्योंकि अनुभवी तरुणदीप राय और धीरज बोम्मदेवरा पहले ही अपने नॉकआउट मैच हार चुके हैं.

Advertisement

महिला व्यक्तिगत वर्ग में अनुभवी दीपिका कुमारी और 18 साल की भजन कौर की दावेदारी बरकरार है. दोनों शनिवार को अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी. भारतीय पुरुष और महिला टीमें पहले ही टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »