Manu Bhaker, Paris Olympics 2024: मनु भाकर रचेंगी इतिहास... अब तक कोई भी भारतीय नहीं कर सका ऐसा

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है. मनु यदि 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतती हैं तो वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी.

Advertisement
Manu Bhaker Manu Bhaker

aajtak.in

  • पेरिस,
  • 29 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

निशानेबाज मनु भाकर ने मौजूदा पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए मेडल का खाता खोला था. अब मनु भाकर ने एक बार फिर ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद जगाई है. मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है. दोनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में 20 परफेक्ट शॉट्स लगाए और कुल 580 अंक हासिल करके मेडल मैच में एंट्री ली. अब मनु-सरबजोत कांस्य पदक मैच के लिए साउथ कोरिका के ली वो हो और ओह ये जिन से खेलेंगे. ये मुकाबला 30 जुलाई को दोपहर 1 बजे से होगा.

Advertisement

बता दें कि ली-जिन 579 अंक एवं 18 परफेक्ट शॉट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. तुर्की और सर्बिया के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा. मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं. भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था.

मनु के पास ये महारिकॉर्ड बनाने का मौका

अब मनु भाकर यदि 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतती हैं तो वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीत सका है. सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने जरूर दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये मेडल अलग-अलग ओलंपिक खेलों में आए.

Advertisement

रमिता का सपना टूटा

वहीं, भारत की रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं. 20 साल की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145 . 3 स्कोर किया. वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थीं, जब एलिमिनेशन शुरू हुआ. इसके बाद उसने 10.5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई.

अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई. रविवार को क्वालिफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थीं. हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था.

भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता

एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड*  स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड**  स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस  अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग  एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू  स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु  ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया  स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024

*** नोट: नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग ल‍िया था, वह एक ब्रिट‍िश मूल के ख‍िलाड़ी थे.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »