Mens Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर बाहर हुआ भारत, टूटा खिताब जीतने का सपना

भारतीय हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे राउंड का मुकाबला जीतने में नाकाम रही. इस हार के साथ ही टीम विश्व कप से भी बाहर हो गई है. फैन्स को इस साल टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका.

Advertisement
हॉकी में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन. (PHOTO: PTI) हॉकी में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय हॉकी फैन्स का दिल टूट गया है. दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय टीम को 3-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व कप का सफर पूरी तरह खत्म हो गया है. वहीं खिलाड़ियों का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया.

Advertisement

मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही. खेल शुरू होने के महज 40वें सेकंड में अर्जेंटीना के तोस्कानी ने मैदानी गोल दागकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके कुछ ही मिनटों बाद 7वें मिनट में निकोलस डेला टोरी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी. 

भारतीय टीम से हुई बड़ी गलतियां

हालांकि, 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने एक बेहतरीन फील्ड गोल करके भारत की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी. मैच के दौरान भारतीय टीम का डिफेंस काफी बिखरा हुआ नजर आया. पासिंग में लगातार चूक और गलत टैकल ने टीम की मुश्किलें बढ़ाईं. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन वे इसे गोल में बदलने में नाकाम रहे.

Advertisement

कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी नहीं कर सके कमाल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मैच में गोल करने का मौका 34वें मिनट में मिला, जब भारत को लगातार चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले. लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षापंक्ति और जुगराज की गैरमौजूदगी के कारण भारत एक भी मौका नहीं भुना सका.

मैच के तीसरे और चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना के डोमेने ने भारतीय गोलकीपर मोहित के शानदार बचावों के बावजूद अपना दबदबा बनाए रखा. यशदीप के फाउल पर मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को डोमेने ने आसानी से गोल में तब्दील कर दिया. चौथे क्वाटर में भारत ने दो गोल दागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. अंत में भारत को 3-5 से मुकाबला गंवाना पड़ा.

निराशा के साथ खत्म हुआ सफर

भारतीय टीम के लिए दूसरा दौर पूरी तरह निराशाजनक रहा. इससे पहले टीम को नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं पहले दौर में इंग्लैंड से मिली हार के कारण भारत को कोई अंक कैरी फॉरवर्ड नहीं मिला था. दूसरे दौर में बिना कोई पॉइंट हासिल किए भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »