Noche UFC: नोर्मा ड्यूमॉन्ट के साथ मुकाबले में बुरी तरह जख्मी हुईं आइरीन एल्डाना, फैंस बोले- ये UFC इतिहास की सबसे गंभीर चोट

पूर्व महिला बैंटमवेट टाइटल चैलेंजर्स आइरीन एल्डाना को नोर्मा ड्यूमॉन्ट के साथ मैच में बुरी तरह घायल हो गईं. भले ही आइरीना मैच के तीसरे राउंड में मुकाबला हार गईं. पर चोट के बाद मुकाबले में आगे बढ़ने के जज्बे के लिए फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:02 AM IST

अमेरिका के लास वेगास के द स्फीयर में रविवार सुबह आयोजित स्टैक्ड यूएफसी नोचे कार्ड में पूर्व महिला बैंटमवेट टाइटल चैलेंजर्स आइरीन एल्डाना को नोर्मा ड्यूमॉन्ट के साथ मैच में यूएफसी के इतिहास में सबसे गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान तीसरे राउंड में वह भले ही वह मुकाबला हार गईं, लेकिन चोटों के बाद मुकाबले में हार न मानने के जज्बे के बाद फैंस ने उनकी जमकर सराहना की.

मैक्सिकन अगर ड्यूमॉन्ट को हरा देती तो वह 135 पाउंड के खिताब पर दूसरे मौका के लिए दौड़ में वापस आ जाती. हालांकि, मुकाबले के शुरुआत में आमने-सामने की टक्कर में ही उनके माथे के दाईं और एक बड़ा घाव हो गया जो मैच को उनसे दूर ले गया. इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे डेनियल कॉर्मियर और जॉन अनिक चौंक गए और उनकी आंखों को विश्वास नहीं हो रहा था.

उन्होंने कहा, "तो आइरीन एल्डाना के माथे पर एक बड़ा घाव है, वह जो कर सकती थी वही कर रहीं थीं, लेकिन एल्डाना का सिर लीक कर रहा है."

Advertisement

ड्यूमॉन्ट ने नही दिखाई प्रतिद्वंद्वी पर दया

वहीं, ड्यूमॉन्ट ने अपनी निगाहें आइरीन के सिर पर लगे घाव पर रखीं और अपने प्रतिद्वंद्वी पर कोई दया नहीं की. इसके बाद तीसरे राउंड के बाद मैच खत्म हो गया. एमएमए के फैंस पूरी तरह से स्तब्ध थे और अविश्वास नहीं कर पा रहे थे कि आइरीन ने इतने बड़े घाव के बाद मैच में खेलना जारी रखा. एक फैंस ने इसे यूएफसी के इतिहास की सबसे गंभीर चोट बताया है.

आपको बता दें कि सर्वसम्मत फैसले से मुकाबले में हारी एल्डाना के लिए चुनौतियों से भरे मुकाबले में उलझना कोई नई बात नहीं  है. उन्होंने दिसंबर में साइन सिटी में यूएफसी 296 में करोल रोजा के साथ तीन राउंड के मुकाबले में भाग लिया था. लेकिन उस रात उन्होंने अपनी सटीक मुक्केबाजी के साथ रोजा की दोनों आंखों को बंद कर दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »