फुटबॉल के मैदान पर 36 साल के बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूरंड कप में करेगा डेब्यू

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ डूरंड कप 2026 में Mumbay FC की ओर से प्रोफेशनल फुटबॉल खेलते नजर आ सकते हैं. जानिए कब हो सकता है उनका डेब्यू और क्या है पूरी कहानी.

Advertisement
डूरंड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं टाइगर श्रॉफ (Photo: Mumbay FC) डूरंड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं टाइगर श्रॉफ (Photo: Mumbay FC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही प्रोफेशनल फुटबॉल में एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर का नाम Mumbay FC की 135वें डूरंड कप के लिए घोषित टीम में शामिल किया गया है. 

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो वह एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में अपना डेब्यू कर सकते हैं. टाइगर पिछले कई महीनों से Mumbay FC के साथ नियमित अभ्यास कर रहे हैं. 

Advertisement

टीम 30 जुलाई को अपने ग्रुप मुकाबलों के लिए शिलॉन्ग रवाना होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर के 11 अगस्त को होने वाले ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में मैदान पर उतरने की संभावना सबसे ज्यादा है.

Mumbay FC के संस्थापक जोहेब ने भी टाइगर श्रॉफ के डूरंड कप में खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि टाइगर का टीम में ऑफिशियली रजिस्ट्रेशन हो चुका है और क्लब उन्हें एक मैच में उतारने की पूरी कोशिश कर रहा है. हालांकि, उनकी लोकप्रियता के कारण सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बन गई है.

यह भी पढ़ें: अहान-समायरा संग पार्क में मस्ती करते दिखे रोहित शर्मा, Insta पोस्ट VIRAL

जोहेब ने स्पोर्ट्स्टार से बातचीत में कहा कि टाइगर का नाम टीम में दर्ज है और हम सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं. लेकिन टियर-2 और टियर-3 शहरों में उनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होगी. उनके आने पर भारी भीड़ जमा हो सकती है और स्थिति अव्यवस्थित हो सकती है. सोशल मीडिया के दौर में छोटी-सी घटना भी बड़ा मुद्दा बन सकती है.

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि क्लब को टाइगर से एक संभावित तारीख मिल चुकी है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो वह डूरंड कप के ग्रुप चरण के किसी एक मुकाबले में टीम के साथ यात्रा करेंगे. फिलहाल टाइगर नियमित रूप से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं.

जोहेब ने यह भी बताया कि उन्हें पहली बार 2023 में एक इन्फ्लुएंसर्स फुटबॉल लीग के दौरान एहसास हुआ कि टाइगर सिर्फ फिटनेस आइकन नहीं, बल्कि फुटबॉल की तकनीकी समझ भी रखते हैं. 

यह भी पढ़ें: CWG 2026: 10 पदकों तक पहुंचा भारत का सफर, 2 गोल्ड के साथ दमदार प्रदर्शन जारी

उन्होंने कहा, 'उसी समय मुझे लगा कि टाइगर अच्छा फुटबॉल खेल सकते हैं. इसके बाद जब मैंने क्लब शुरू किया तो उन्हें अभ्यास सत्रों में शामिल होने के लिए बुलाया.'

उन्होंने टाइगर के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें स्लाइड टैकल करना और वन-ऑन-वन ड्रिब्लिंग बेहद पसंद है. धीरे-धीरे टाइगर ने प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने की इच्छा जताई. शुरुआत में जोहेब को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे गंभीरता से लिया.

जोहेब ने बताया, 'मैंने उनका CRS (Centralised Registration System) में रजिस्ट्रेशन कराया. उन्हें समझाया कि यह कोई साधारण टूर्नामेंट नहीं है. यहां आधिकारिक रजिस्ट्रेशन, आईडी कार्ड और रेफरी की जांच जैसी सभी प्रक्रियाएं होती हैं. टाइगर ने पूरी प्रक्रिया बेहद पेशेवर तरीके से पूरी की.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अब रैट रेस का हिस्सा नहीं बनूंगा...', संजू सैमसन का बड़ा ऐलान

मुंबई डिस्ट्रिक्ट लीग से शुरू हुआ टाइगर श्रॉफ का यह सफर अब दुनिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक डूरंड कप तक पहुंचने की दहलीज पर खड़ा है. 

टाइगर श्रॉफ पहले भी मुंबई प्रीमियर लीग में Mumbay FC के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेल चुके हैं. अगर उन्हें मैदान पर उतरने का मौका मिलता है तो यह भारतीय फुटबॉल और मनोरंजन जगत दोनों के लिए एक खास पल होगा.

Mumbay FC को डूरंड कप के ग्रुप E में Shillong Lajong FC, Langsning FC और Nongkseh SS & CC के साथ रखा गया है. टीम अपना पहला मुकाबला 3 अगस्त को Langsning FC के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 8 अगस्त को Shillong Lajong FC और 11 अगस्त को Nongkseh SS & CC से भिड़ेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »