CWG 2026: 10 पदकों तक पहुंचा भारत का सफर, 2 गोल्ड के साथ दमदार प्रदर्शन जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. 28 जुलाई तक भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं. जानिए अब तक किन-किन खिलाड़ियों ने भारत के लिए मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है.

Advertisement
 भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन जारी (Photo: PTI) भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन जारी (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 28 जुलाई तक भारत की झोली में कुल 10 पदक आ चुके हैं. इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं. 

वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और पैरा स्पोर्ट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है. भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नशे से दूरी है जरूरी...', RCB के कप्तान रजत पाटीदार का युवाओं को संदेश, VIDEO

दूसरा स्वर्ण पदक शर्मिला धनखड़ ने पैरा एथलेटिक्स के महिला शॉटपुट F57 वर्ग में हासिल किया. इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं.

रजत पदक जीतने वालों में ऋषिकांत सिंह (पुरुष 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग), राजा मुथुपांडी  (पुरुष 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग), ज्ञानेश्वरी यादव (महिला 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग), वल्लुरी अजय बाबू (पुरुष 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग) और सर्वेश कुशारे (हाई जंप) शामिल हैं. सर्वेश ने हाई जंप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास... पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड, 20 साल का सूखा खत्म

वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग), बिंद्यारानी देवी (महिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग) और शिल्पा शायला (पैरा एथलेटिक्स, महिला शॉटपुट F57) शामिल हैं.

Advertisement

अब तक भारत के खाते में 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 10 पदक आ चुके हैं. आने वाले दिनों में कई और भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे और देश को पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »