'बेटे की वजह से सीक्रेट रखी अपनी टीम...' FIFA वर्ल्ड कप के बीच CM हिमंता ने लूट ली महफिल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर दिया गया मजेदार बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने कहा कि बेटा अर्जेंटीना का फैन है, इसलिए अपनी पसंद जाहिर नहीं करेंगे.

Advertisement
CM हिमंता बिस्वा सरमा का पोस्ट वायरल (Photo: Getty) CM हिमंता बिस्वा सरमा का पोस्ट वायरल (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक मजेदार बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फुटबॉल को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ने लोगों का दिल जीत लिया है.

दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप में वह किस टीम का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. 

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा अर्जेंटीना का समर्थक है. अगर मैं किसी दूसरी टीम का नाम ले दूं तो वह मुझसे नाराज हो जाएगा. इसलिए मैं अपनी पसंद अपने तक ही रख रहा हूं.'

यह भी पढ़ें: 'अब रात में सो नहीं पाता...', SKY का दिल छू लेने वाला खुलासा, VIDEO

उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. इसके बाद मुख्यमंत्री ने यही बात अपने आधिकारिक X  अकाउंट पर भी साझा की, जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा मेसी की जर्सी पकड़े नजर आए. 

उनका यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया. कई यूजर्स ने इसे एक पिता और बेटे के रिश्ते की प्यारी झलक बताया, जबकि कुछ ने मजाक में लिखा कि 'घर की शांति बनाए रखना भी जरूरी है.'

Advertisement

भारत में फुटबॉल का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और फीफा वर्ल्ड कप के दौरान करोड़ों भारतीय अलग-अलग देशों की टीमों का समर्थन करते हैं. खासकर अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी के चाहने वालों की संख्या देश में काफी ज्यादा है.

ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का यह हल्का-फुल्का बयान लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उनकी यह प्रतिक्रिया राजनीति से अलग एक पारिवारिक और मानवीय पहलू भी दिखाती है.

यह भी पढ़ें: 10 विकेट लेकर गुरनूर बरार ने मचाया कहर, श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराकर भारत-ए ने जीती सीरीज

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि हर फुटबॉल फैन अपने घर में ऐसी 'फ्रेंडली राइवलरी' जरूर देखता है. इसी वजह से मुख्यमंत्री का यह बयान फीफा वर्ल्ड कप के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

अर्जेंटीना ने इस फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह बना ली है. और 7 जुलाई (मंगलवार) को मिस्र से भिड़ेगी. इस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी सबसे ज्यादा 7 गोल करके किलियन म्बाप्पे (फ्रांस) और एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »