'अब रात में सो नहीं पाता...', SKY का दिल छू लेने वाला खुलासा, VIDEO

06 July 2026

By: AajTak Sports

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि पिता बनने के बाद उनकी पूरी दिनचर्या बदल गई है.

Photo: Instagram/sunnyhairport

हाल ही में हेयरकट के दौरान SKY ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं रात में ठीक से सो ही नहीं पा रहा हूं.'

Photo: Instagram/sunnyhairport

सूर्यकुमार ने बताया कि अब उनकी प्राथमिकता परिवार और बच्चे की देखभाल है, जिसके चलते उनकी नींद और रूटीन दोनों बदल चुके हैं.

Photo: Instagram/sunnyhairport

वीडियो देखें 

Video: X/MentionCricket

हेयरस्टाइलिस्ट से SKY ने हंसते हुए कहा, 'मुझे एकदम प्रॉपर कमांडो जैसा लुक देना.'

Photo: Instagram/sunnyhairport

हेयरकट के दौरान सूर्यकुमार काफी खुश और रिलैक्स नजर आए. उनका नया लुक भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

Photo: Instagram/sunnyhairport

सूर्यकुमार की यह ईमानदार बातचीत और न्यू लुक दोनों ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Photo: Instagram/sunnyhairport

फैन्स SKY को 'बेस्ट डैड' और 'फैमिली मैन' कहकर सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

Photo: Instagram/sunnyhairport

भारतीय टी20 टीम से बाहर होने के बाद SKY अपना ज्यादातर वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं.

Photo: Instagram/sunnyhairport

Read Next