बंगाल सरकार दोबारा खोलेगी 'मेसी इवेंट' की फाइलें, सामने आ सकता है बड़ा सच

पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि अब खेल क्षेत्र के विकास के लिए राज्य में गंभीरता से काम किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में कई केंद्रीय खेल योजनाओं को लगातार ठुकराया गया, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को नुकसान हुआ.

Advertisement
मेसी के इवेंट में मची थी अफरातफरी. (Photo: ITG) मेसी के इवेंट में मची थी अफरातफरी. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलकाता,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी पिछले साल 13 दिसंबर को  'GOAT Tour to India' के तहत कोलकाता दौरे पर भी आए थे. तब सॉल्ट लेक स्टेडियम (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन) में मेसी के इवेंट के दौरान अफरातफरी मच गई थी. मेसी सिर्फ 10 मिनट स्टेडियम में रहे थे और वो उन्होंने स्टेडियम का चक्कर भी नही लगाया था.

फैन्स महंगे टिकट खरीदकर लियोनेल मेसी को देखने आए थे, ऐसे में गुस्साए फैन्स ने जमकर बवाल काटा था. फैन्स ने स्टेडियम में फैन्स ने बोतलें फेंकी, सीटें तोड़ीं और होर्डिंग्स फाड़े. उस पूरे मामले में आयोजक सताद्रु दत्ता को अरेस्ट किया गया था. पश्चिम बंगाल की तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार को विपक्षी दलों ने कठघरे में खड़ा किया था. मेसी के उस इवेंट में मची अफरातफरी के चलते भारत की छवि को इंटरनेशनल लेवल पर नुकसान पहुंचा था.

Advertisement

अब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे मामले की फाइल्स दोबारा खोली जाएंगी. पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने इस बात की पुष्टि की है. टीवी टुडे नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे मामले की जांच होगी और यह पता लगाया जाएगा कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई. उन्होंने कहा, 'मैंने फाइलें मंगवाई हैं क्योंकि यह बहुत बड़ा फियास्को था. जांच के बाद पता चलेगा कि क्या गलत हुआ और फिर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.'
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप पर संकट, भारत-चीन में अटका टेलीकास्ट, अब कैसे और कहां देखेंगे फैन्स?

निसिथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कई खेल आयोजनों में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ साजिश की गई. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने तब कई केंद्रीय खेल योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को लागू करने में लगातार रुकावट डाली.
यह भी पढ़ें: 41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी 'सेंचुरी', इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

Advertisement

खेल मंत्री ने कहा कि नई सरकार पश्चिम बंगाल में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर बड़ा फोकस करेगी. उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा, साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement