FIFA विश्व कप: मैदान पर जितनी बार गिरेंगे नेमार, उतनी बार फैंस को फ्री मिलेगी शराब

रियो डि जेनेरियो के एक बार ने बुधवार को ब्राजील और सर्बिया के बीच होने वाले अहम मैच के दौरान फुटबॉल प्रशंसकों को नेमार के हर डाइव पर मुफ्त शॉट (शराब) देने का एलान किया है.

Advertisement
फुटबॉलर नेमार फुटबॉलर नेमार

अनुग्रह मिश्रा

  • रियो डि जेनेरियो,
  • 25 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार विश्व कप में अब तब उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और मैदान में जरूरत से ज्यादा डाइव मारने पर उनका मजाक भी बन रहा है. रियो डि जेनेरियो के एक बार ने बुधवार को ब्राजील और सर्बिया के बीच होने वाले अहम मैच के दौरान फुटबॉल प्रशंसकों को नेमार के हर डाइव पर मुफ्त शॉट (शराब) देने का एलान किया है.

Advertisement

उत्तरी रियो के सर वाल्टर पब ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘नेमार जब भी मैदान पर गिरेंगे, बार में सबको एक मुफ्त ‘शॉट’ मिलेगा. फेसबुक पर की गई इस पोस्ट को काफी सराहा जा रहा है और अबतक 550 से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है. इस पोस्ट के साथ मैच का दिन और वक्त के साथ भी शेयर की गई है.

ब्राजील को कोस्टारिका के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में फिलिप कोटिन्हो और नेमार ने आखिरी छह मिनट के अंदर गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई थी. इसके साथ ही पांच बार के चैंपियन ब्राजील की के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को पंख लग गए हैं.

इस जीत से ब्राजील ग्रुप ई में दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है, जबकि कोस्टा रिका दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाया. ब्राजील अपने आखिरी मैच में 27 जून को सर्बिया से भिड़ने वाला है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »