IND A vs AFG A: कौन हैं 22 साल के अब्दुल्ला अहमदजई? ज‍िन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर लगाया ब्रेक, बाउंसर से न‍िपटाया

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में खेले जा रहे ट्राई-नेशन सीरीज मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि 22 वर्षीय तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने शॉर्ट गेंद पर उन्हें विकेटकीपर इशाक रहीमी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए.

Advertisement
22 साल के अब्दुल्ला का वार, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर ब्रेक (Photo: ACB/ Getty) 22 साल के अब्दुल्ला का वार, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी पर ब्रेक (Photo: ACB/ Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • दांबुला ,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

IND A vs AFG A:  श्रीलंका के दांबुला स्थित रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली जा रही ट्राई-नेशन ए सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरीं. हालांकि उनकी शानदार शुरुआत को अफगानिस्तान ए के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने समय रहते रोक दिया.

Advertisement

मुकाबले में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ए की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की. वैभव शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए और अफगान गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाते रहे.

युवा बल्लेबाज ने महज 22 गेंदों में 44 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 9 शानदार चौके शामिल रहे. ऐसा लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन सातवें ओवर में अब्दुल्ला अहमदजई ने मैच का रुख बदल दिया.

ओवर की आखिरी गेंद पर अहमदजई ने राउंड द विकेट से शॉर्ट गेंद फेंकी. गेंद बल्लेबाज की बॉडी लाइन की ओर आई और वैभव ने बैकफुट पर जाकर उसे गाइड ( रैम्प) करने की कोशिश की. हालांकि वह शॉट पूरी तरह नियंत्रण में नहीं था. गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर इशाक रहीमी के दस्तानों में चली गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले वैभव बढ़ा, अब आशीर्वाद म‍िलेगा! छोटा भाई भी क्रिकेटर बनने को तैयार

आउट होने के बाद वैभव काफी निराश दिखाई दिए. क्रीज पर कुछ पल खड़े रहने के बाद उन्होंने सिर पीछे झटकते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और पवेलियन लौट गए. उनकी 44 रन की विस्फोटक पारी का अंत एक शानदार रणनीतिक गेंद पर हुआ, जिसने अफगानिस्तान ए को बड़ी सफलता दिलाई.

कौन हैं वैभव को आउट करने वाले अब्दुल्ला अहमदजई?
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने वाले  22 साल के अब्दुल्ला अहमदजई दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वह अफगान‍िस्तान के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं. जहां उनके नाम 13 विकेट हैं. इस मुकाबले में अहमदजई ने कुल 5 विकेट (9-0-68-5) झटके. भारतीय टीम ने निर्धारित 49 ओवरों में  349/9 रन बनाए. 
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का द‍िखा 'कोहली अवतार', ब‍िना छक्के के कूट द‍िए इतने रन

अब्दुल्ला ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 5 स‍ितंबर 2025 को यूएई के ख‍िलाफ शारजाह में किया था.वहीं अफगान‍िस्तान की ओर से आख‍िरी टी20 इसी साल वर्ल्ड कप के दौरान कनाडा के ख‍िलाफ चेन्नई में खेला था. अब्दुल्ला का जन्म  26 जून, 2003 को नंगरहार में हुआ था. 
यह भी पढ़ें: पहले बरसाए चौके, फिर कर बैठे गलती... दांबुला में वैभव सूर्यवंशी की पारी का दर्दनाक अंत, देखें VIDEO

Advertisement

दांबुला मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
अफगानिस्तान ए:
इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तानिवाल, एजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जाहिर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी.

भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »