पाकिस्तान-नामीब‍िया T20 वर्ल्ड कप मैच में आज हुई बार‍िश तो क्या होगा? फ‍िर कौन पहुंचेगा सुपर 8 में... जानें ताजा समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर साफ हो चुकी है. 7 टीमें फाइनल हैं. आठवीं टीम पाक‍िस्तान होगी या अमेर‍िका... इस बात पर मुहर बुधवार (18 फरवरी) को लगेगी, जब नामीब‍िया और पाकिस्तान की भ‍िड़ंत होगी. लेकिन सवाल है कि अगर इस मुकाबले में बार‍िश हो गई तो क्या होगा?

Advertisement
पाकिस्तान के ल‍िए नामीब‍िया संग मैच वर्चुअल नॉकआउट है (Photo: PTI) पाकिस्तान के ल‍िए नामीब‍िया संग मैच वर्चुअल नॉकआउट है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलंबो ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में होने वाला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबला अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है.  पाकिस्तान को सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में नामीब‍िया को हराना होगा. यह मैच बुधवार (18 फरवरी) को दोपहर 3 बजे से होना है. 

पाक‍िस्तानी कप्तान सलमान आगा  (Salman Agha) की अगुवाई वाली टीम के लिए पिछले कुछ दिन निराशाजनक रहे हैं. भारत के खिलाफ 61 रन की हार ने एक बार फिर बड़े मैचों में टीम की कमजोरी उजागर कर दी. इससे पहले एशिया कप और पिछले आईसीसी टूर्नामेंटों में भी पाकिस्तान निर्णायक मौकों पर पिछड़ता रहा है.

Advertisement

बाबर आजम का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. तेज गेंदबाज पावरप्ले और डेथ ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जबकि बाबर एक बार फिर स्पिन के खिलाफ असहज दिखे. एशिया कप के बाद टीम में वापसी के बाद स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 101.70 रहा है. अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव पर विचार करता है तो फखर जमां और सलमान मिर्जा जैसे विकल्प तैयार हैं.

नामीबिया के लिए सम्मान की लड़ाई
वहीं नामीबिया पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान खत्म करना चाहेगी. स्टार गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन (Ruben Trumpelmann) का फॉर्म गिरना टीम के लिए बड़ा झटका रहा है और पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी टूर्नामेंट की सबसे कम प्रभावी रही है.

कप्तान  गेरहार्ड इरास्मस  (Gerhard Erasmus) का बल्ला भी खामोश रहा, जो लगातार तीन हार का कारण बना. भारत के खिलाफ मैच में चोटिल हुए बेन शिकोंगो (Ben Shikongo) की जगह अब की जगह अब एलेक्स वोल्शेंक (Alex Volschenk) को टीम में शामिल किया गया है.

कहां होना है पाक‍िस्तान vs नामीब‍िया का मैच 
यह मुकाबला 18 फरवरी 2026 को कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) मैदान पर खेला जाएगा. कोलंबों की यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है. इसी सतह पर आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ 235/5 का बड़ा स्कोर बनाया था. मैदान का छोटा बाउंड्री साइड हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना बढ़ाता है.

Advertisement

अब सवाल कि मैच में बार‍िश हुई तो क्या होगा?
मैच से पहले बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पिच पर घास की समान परत होने से बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियां रहने की उम्मीद है. 

अब 2 सवाल हैं... 
पहला-
अगर इस मैच में बार‍िश हुई तो क्या पाक‍िस्तान को नुकसान होगा. 
दूसरा- अगर नामीब‍िया जीत गई तो क्या होगा? 

आइए दोनों सवालों का जवाब जान लेते हैं...

भारतीय टीम के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए सुपर-8 की राह कठिन हो गई है. अब उसे अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नामीबिया को हराना ही होगा. जीत की स्थिति में वो 6 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगा, जबकि श‍िकस्त में वो टूर्नामेंट से बाह हो जाएगा. नामीबिया पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है, ऐसे में उसके लिए खोने को कुछ नहीं बचा है. ग्रुप-ए में भारत 6 अंकों के साथ टॉप  पर है और सुपर-8 में वह चुका है. भारत का नेट रनरेट (NRR) +3.050 है. भारत 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भ‍िड़ेगा. 

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम इस समय ग्रुप ए  में तीसरे नंबर पर है. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दूसरे पायदान पर है. USA  और पाकिस्तान दोनों के ही 4-4 पॉइंट हैं. पाकिस्तानी टीम का नेट रनरेट -0.403 है, जबकि USA  का नेट रनरेट +0.787 है. अब पाकिस्तान यदि नामीबिया से हारता है तो उसके 4 ही पॉइंट होंगे. ऐसे में USA बेहतर नेट रनरेट के चलते सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर सकता है. वहीं नामीब‍िया से मुकाबला बार‍िश की वजह से धुलता है, तो पाकिस्तानी टीम 5 अंकों के साथ सुपर-8 में जाएगी.

Advertisement

सुपर 8 की तस्वीर क्या है 
सुपर-8 फेज में पहुंचने के बाद टूर्नामेंट अब नए बदलावों से शुरू होगा, जहां सभी टीमों के अंक फिर से जीरो होंगे. ग्रुप G1 में वेस्टइंडीज, भारत, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका शामिल हैं. जबकि ग्रुप G2 में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान (संभवत:, नामीब‍िया के मैच पर न‍िर्भर) और न्यूजीलैंड को जगह मिली है. इस राउंड में अभी किसी टीम ने मैच नहीं खेला है, इसलिए सभी के खाते में जीरो अंक और समान नेट रन रेट है. अब हर टीम को सुपर-8 के मुकाबलों में जीत हासिल कर अपने ग्रुप में शीर्ष दो जगहों में जगह बनाई होगी, क्योंकि हर ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement