भारत की बेटी रचने जा रही इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगी वृंदा राठी

वृंदा राठी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचने जा रही हैं. लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में उनके साथ जैकलीन विलियम्स अंपायरिंग करेंगी, जबकि जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगी.

Advertisement
वृंदा राठी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में करेंगी ऑन-फील्ड अंपायरिंग (Photo: Getty) वृंदा राठी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में करेंगी ऑन-फील्ड अंपायरिंग (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जल्दी बाहर हो गई हो, लेकिन भारत की मौजूदगी टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले में फिर भी दिखाई देगी. 

भारतीय अंपायर वृंदा राठी इतिहास रचने जा रही हैं. वह आईसीसी महिला विश्व कप (टी20) के फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी. 

आईसीसी ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है. मेजबान इंग्लैंड और छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 जुलाई को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में वृंदा राठी के साथ जमैका की जैकलीन विलियम्स ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगी.

Advertisement

यह वृंदा राठी के करियर का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, दोनों टीमों के मैचों में अंपायरिंग की है. इसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल और इंग्लैंड vs आयरलैंड मैच शामिल है. 

यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने फिर मचाया तहलका, इंडिया-ए के लिए जड़े 168 रन, बैकफुट पर श्रीलंकाई टीम

फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की किम कॉटन को तीसरे अंपायर और श्रीलंका की निमाली परेरा को चौथे अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं भारत की जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी होंगी, जिससे इस बड़े मुकाबले में भारत की दोहरी मौजूदगी देखने को मिलेगी. 

वृंदा राठी की यह उपलब्धि भारतीय महिला अंपायरों के लिए एक बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की बढ़ती भूमिका का भी प्रतीक है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »