रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला गया.
आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराया. रजत पाटीदार की कप्तानी मे आरसीबी ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब अपने नाम किया. इस मैच में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75* रन बनाए और फाइनल में आरसीबी को जीत दिला दी.
विराट की इस पारी के लिए उनको 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला. इस मैच में विराट का एक रिेएक्शन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने डांस फ्लोर पर लगा दी आग, अनुष्का ने भी दिया साथ, Video Viral
दरअसल इस मैच की दूसरी पारी में जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तब 16वें ओवर में विराट ने अर्शद खान की गेंद पर एक शॉट खेला और गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने डाइव लगा कर उस कैच को पकड़ लिया और गुजरात के खिलाड़ी विराट के आउट होने का सेलिब्रेशन करने लगे.
It's all happening in Ahmedabad 👀
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/gczM8fnZMe
विराट कोहली इस कैच से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं दिखे और तुरंत मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा और स्क्रीन पर साफ दिखा कि गेंद जमीन पर टच हुई है, और विराट नॉट आउट दिए गए और मैदान का माहौल अचानक बदल गया.
फैसले के बाद कैमरे में विराट और शुभमन के बीच कुछ बातचीत भी कैद हुई. सोशल मीडिया पर फैन्स इसे 'फन बैंटर' बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि विराट ने मुस्कुराते हुए रिप्ले की तरफ इशारा किया, जबकि गिल भी हंसते नजर आए.
वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स अपने-अपने अंदाज में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने इसे 'कोहली vs गिल ब्रो मोमेंट' कहा तो किसी ने इसे, 'शुभमन गिल की चीटिंग बता दी'.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क