कोहली का करिश्मा, बतौर कप्तान लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने सबसे तेज 4000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं.  कोहली ने यह कारनामा 65वीं टेस्ट पारी में किया है.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

तरुण वर्मा

  • साउथम्प्टन (इंग्लैंड),
  • 02 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्प्टन टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली 58 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और कप्तान ब्रायन चार्ल्स लारा के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है.

दरअसल, कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने सबसे तेज 4000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं. कोहली ने यह कारनामा 65वीं टेस्ट पारी में किया है.  इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने ब्रायन लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने बतौर कप्तान 4000 टेस्ट रन तक पहुंचने के लिए 71 पारियां खेलीं.

Advertisement

65  विराट कोहली

71  ब्रायन लारा

75  रिकी पोंटिंग

80  ग्रेग चैपल

83  एलन बॉर्डर

87  क्लाइव लॉयड

90  एलिस्टेयर कुक

इस मैच में कप्तान विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 44) के बीच चौथे विकेट के लिए 101 रन की शतकीय साझेदारी हुई है. कोहली का यह 19वां अर्धशतक था. उन्होंने 130 गेंदों पर चार चौके लगाए. कोहली का विकेट टीम के 123 के स्कोर पर गिरा. उन्हें मोइन अली ने एलेस्टर कुक के हाथों शॉर्ट लेग पर कैच कराया.

इसी मैच में कोहली ने बतौर बल्लेबाज अपने 6000 टेस्ट रन भी पूरे किए थे. कोहली ने पहली पारी में अपना छठा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की. 

कोहली ने अपनी 119वीं पारी में यह कारनामा किया. भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 6000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 117 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »