वृंदावन: कीचड़ में नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, 'राधे-राधे' कहकर जीता दिल, देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. दोनों श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन के बाद बाहर निकलते दिखाई दिए, जहां उन्होंने लोगों का 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
विराट-अनुष्का एक बार फ‍िर वृंदावन पहुंचे (Photo: X/@KohliSensation) विराट-अनुष्का एक बार फ‍िर वृंदावन पहुंचे (Photo: X/@KohliSensation)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे. दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया. आश्रम तक पहुंचने के दौरान दोनों कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते नजर आए, उनकी यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले हुई इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोहली हाल में इंग्लैंड के ख‍िलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे. 

Advertisement

वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं. दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी कार की ओर बढ़ते हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उन्होंने 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन भी किया. उनके इस व्यवहार ने वृंदावनवास‍ियों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी विनम्रता की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन पहुंच चुके हैं. दोनों अक्सर अपने निजी और पेशेवर जीवन के अहम पड़ावों से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज, बड़े टूर्नामेंट और करियर के महत्वपूर्ण फैसलों से पहले भी यह चर्चित जोड़ी आश्रम पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें: माथे पर टीका, चेहरे पर सुकून... भक्त‍ि में डूबे व‍िराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, अनुष्का की सादगी ने जीता द‍िल

Advertisement

इससे पहले RCB के IPL 2026 खिताब जीतने के बाद भी विराट और अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे. अब गुरु पूर्णिमा से पहले उनकी यह नई यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है.

विराट और अनुष्का की आध्यात्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है. दोनों कई बार खुलकर बता चुके हैं कि व्यस्त जीवन के बीच आध्यात्म, ध्यान और शांत वातावरण उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. यही वजह है कि वे समय-समय पर वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कुछ पल शांति के साथ बिताते हैं.

उनकी इस यात्रा को लेकर फैन्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी लोकप्रियता के बावजूद विराट और अनुष्का का सादा जीवन और आध्यात्मिक जुड़ाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »