'इससे बेहतर सेलिब्रेशन नहीं...', व‍िराट कोहली के बर्थडे पर बहन भावना का खास अंदाज में विश, बचपन के कोच राजकुमार शर्मा हुए इमोशनल

विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया. इससे एक दिन पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में 51 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली. इस खास मौके पर बहन भावना कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, वहीं बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भावुक पोस्ट लिखकर विराट के सफर पर गर्व जताया.

Advertisement
5 नवंबर 2026 को व‍िराट कोहली 38 साल के हो गए (Photo: ITG) 5 नवंबर 2026 को व‍िराट कोहली 38 साल के हो गए (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 38 साल के हो गए. इस खास दिन से ठीक पहले उन्होंने मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उनके जन्मदिन के जश्न को और यादगार बना दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: व‍िराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में हिला दी रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, बनाए 3 कीर्तिमान

Advertisement

यह विराट का 80वां वनडे अर्धशतक था. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

विराट के जन्मदिन पर उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा ने भी खास अंदाज में प्यार जताया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई की नीली जर्सी में तस्वीर शेयर की.

जर्सी पर विराट का पसंदीदा नंबर 18 नजर आया. इसके साथ भावना ने लिखा, इससे बेहतर जन्मदिन का जश्न नहीं हो सकता कि आप वही करें, जिसमें माहिर हैं.
यह भी पढ़ें: 'दौड़ जा दिल्ली रोड...', जब मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिले थे विराट कोहली, तब कहां पता था एक दिन बन जाएंगे 'किंग'

बचपन के कोच ने लिखा भावुक संदेश
विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी उनके जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने विराट के शुरुआती दिनों से लेकर ग्लोबल आइकन बनने तक के सफर को याद किया.

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने लिखा,  बड़े सपने देखने वाले उस छोटे से लड़के से ग्लोबल आइकन बनने तक का सफर शानदार रहा है. मुझे उस इंसान और क्रिकेटर पर गर्व है, जो तुम बने हो. अपने जुनून, अनुशासन और समर्पण से लाखों लोगों को प्रेरित करते रहो. जन्मदिन की शुभकामनाएं विराट. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, बेटा.

विराट के लिए यह जन्मदिन मैदान पर शानदार प्रदर्शन और अपनों के प्यार के साथ खास बन गया. 38 साल की उम्र में भी उनके बल्ले की चमक और खेल के प्रति जुनून बरकरार है. वहीं इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उनके आंकड़ों से जुड़ा पोस्ट जन्मद‍िन पर शेयर किया.  

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »