OUT या नॉटआउट? वरुण चक्रवर्ती के लो कैच पर हुआ ड्रामा, फैसले से नाखुश दिखे अभिषेक शर्मा, VIDEO

वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा का कैच लिया, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे अंपायर के फैसले से नाराज दिखी. इस कैच के चलते अभिषेक शर्मा अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर सके.

Advertisement
अभिषेक शर्मा का कैच वरुण चक्रवर्ती ने लपका, जिसे लेकर बहस छिड़ी हुई है. (Photo: Reuters) अभिषेक शर्मा का कैच वरुण चक्रवर्ती ने लपका, जिसे लेकर बहस छिड़ी हुई है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (2 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले में एक विवादित मोमेंट देखने को मिला. इसके केंद्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. वरुण ने अभिषेक शर्मा का लो कैच लपका, जिसे लेकर हो हल्ला मच गया. सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी और बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तीसरे अंपयार के फैसले से नाराज दिखे.

Advertisement

पूरा विवाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में हुआ. उस ओवर में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. शॉट की टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद सीधे डीप स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां वरुण चक्रवर्ती ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए जमीन से कुछ सेंटीमीटर ऊपर कैच लपक लिया.

मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक जश्न मनाने लगे, लेकिन अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटने के मूड में नहीं थे और कैच को लेकर उन्हें कुछ संदेह था. इसके बाद मैदानी अंपायर ने पूरे मामले को थर्ड अंपायर नितिन मेनन के पास भेज दिया. रीप्ले में शुरुआत में लगा कि कैच साफ लिया गया है, लेकिन जूमर का प्रयोग करने पर मामला पेचीदा लगा. ऐसा प्रतीत हुआ कि गेंद जमीन से टकराने के बाद ऊपर की ओर उछली, जिससे संदेह पैदा हुआ कि कैच पूरी तरह साफ नहीं था.
यह भी पढ़ें: मुस्ताफिजुर रहमान का KKR से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण, IPL चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, क्यों द‍िया ऐसा बयान

Advertisement

हालांकि, यह भी पूरी तरह तय नहीं हो सका क्योंकि इसी तरह की मूवमेंट तब भी देखी जाती है जब कोई फील्डर बहुत नीचे झुककर कैच पकड़ता है और फिर शरीर के झटके के साथ हाथ ऊपर की ओर आते हैं. अंत में थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि गेंद के नीचे फील्डर की उंगलियां हैं.
यह भी पढ़ें: IPL में धमाका करने को तैयार 18 करोड़ का 'बेबी मल‍िंगा', आ गई तारीख!

ऐसे में अभिषेक शर्मा को आउट करार दिया गया. अभिषेक 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए और अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए. अभिषेक ने अपनी इनिंग्स में चार छक्के और चार चौके लगाए. इस विकेट के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच में वापसी की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement