वैभव सूर्यवंशी ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद, फ‍िर नेट प्रैक्ट‍िस में उड़ाया गर्दा... हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफ‍िल, VIDEO

इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के नागपुर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने उनका वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वैभव ने हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के बाद नेट्स में जमकर पसीना बहाया. माना जा रहा है कि वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी कमजोरी पर खास काम कर रहे हैं.

Advertisement
हनुमान जी का आशीर्वाद, हेलीकॉप्टर शॉट और जमकर पसीना... वैभव सूर्यवंशी का नया मिशन शुरू (Photo: Instagram@/vaibhav_sooryavanshi09) हनुमान जी का आशीर्वाद, हेलीकॉप्टर शॉट और जमकर पसीना... वैभव सूर्यवंशी का नया मिशन शुरू (Photo: Instagram@/vaibhav_sooryavanshi09)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

इंग्लैंड दौरे के बाद  वैभव सूर्यवंशी अब पूरी तरह अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव नागपुर स्थित टीम के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में उनकी एंट्री से लेकर नेट्स में बल्लेबाजी तक की झलक दिखाई गई है. माना जा रहा है कि वैभव यहां अपनी तकनीकी कमियों पर काम कर रहे हैं, खासकर शॉर्ट बॉल के खिलाफ बल्लेबाजी को और मजबूत बनाने के लिए.

Advertisement

हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर शुरू की प्रैक्टिस
वीडियो में दिखता है कि वैभव ने अभ्यास शुरू करने से पहले हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उनका स्वागत किया गया. खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दो कतारों में खड़े होकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हैं, जबकि वैभव मुस्कुराते हुए उनके बीच से गुजरते हैं.

नेट्स में वैभव ने जमकर बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने कई दमदार शॉट लगाए, जिनमें हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल था. वीडियो में उनका फुटवर्क, टाइमिंग और आक्रामक अंदाज साफ दिखाई देता है.

'Back To Work' के साथ राजस्थान रॉयल्स ने दिया खास संदेश
राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'Back To Work'. यानी साफ संकेत दिया कि वैभव अब फिर से मैदान पर मेहनत करने और आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने में जुट गए हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स इसे फ्रेंचाइजी के भरोसे और वैभव के प्रति सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं. वहीं एक और वीड‍ियो में वैभव हेल‍िकॉप्टर शॉट खेलते हुए भी दिख रहे हैं, उनका यह वीड‍ियो भी खूब चर्चा में हैं. 

इंग्लैंड दौरा नहीं रहा वैभव के ल‍िए यादगार
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन यह दौरा उनके लिए यादगार नहीं बन सका. उन्होंने तीन टी20 मुकाबलों में 14, 13 और 15 रन की पारियां खेलीं. शुरुआत अच्छी मिलने के बावजूद वह किसी भी पारी को बड़ी नहीं बना सके.

इंग्लैंड दौरे के दौरान उनकी शॉर्ट बॉल के खिलाफ बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही. ऐसे में माना जा रहा है कि नागपुर के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में वह इसी कमजोरी को दूर करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

जिम्बाब्वे दौरे पर होंगी सभी की नजरें
अब वैभव सूर्यवंशी भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे. इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए वह इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल 

  • पहला टी20: 23 जुलाई 2026, हरारे, शाम 4:30 बजे 
  • दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026, हरारे, शाम 4:30 बजे 
  • तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026, हरारे, शाम 4:30 बजे 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »