RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में जड़ा हेल‍िकॉप्टर शॉट, याद आ गए एमएस धोनी, VIDEO

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नेट्स में हेलीकॉप्टर शॉट वायरल हो रहा है. IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने 227 गेंदों में 500 रन पूरे कर रिकॉर्ड बना चुके हैं. राजस्थान आज (25 अप्रैल) जयपुर में SRH से भिड़ेगी. जहां वैभव से फ‍िर धूम धडाके की उम्मीद रहेगी.

Advertisement
RR का देसी तड़का: Trust a Bihari… कैप्शन ने बढ़ाई चर्चा (Photo: ITG) RR का देसी तड़का: Trust a Bihari… कैप्शन ने बढ़ाई चर्चा (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नेट्स में हेलीकॉप्टर शॉट वायरल हो रहा है. इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने 227 गेंदों में 500 रन पूरे कर रिकॉर्ड बना चुके हैं. राजस्थान आज (25 अप्रैल) जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी. जहां वैभव से फ‍िर धूम धडाके की उम्मीद रहेगी. 

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में 15 वर्षीय बल्लेबाज नेट्स में शानदार हेलीकॉप्टर शॉट लगाते नजर आए, जिसके बाद यह वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा, -Trust a Bihari to hit a helicopter shot (हेलीकॉप्टर शॉट मारने के लिए बिहारी पर भरोसा करें). जिसने फैन्स का खास ध्यान खींचा.

यह कैप्शन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी की याद दिलाता है, जिन्होंने इस शॉट को लोकप्रिय बनाया. दिलचस्प बात यह है कि धोनी भी झारखंड से आते हैं, जो पहले बिहार का हिस्सा था, ऐसे में इसे सूर्यवंशी की जड़ों से जोड़कर देखा गया.

IPL 2026 में सूर्यवंशी का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. 2025 में सबसे कम उम्र में डेब्यू और शतक लगाने वाले खिलाड़ी बनने के बाद उन्होंने इस सीजन में भी आक्रामक अंदाज जारी रखा. हाल ही में उन्होंने सिर्फ 227 गेंदों में 500 IPL रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के 260 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 22 अप्रैल को खेले गए मैच में उन्हें झटका भी लगा, जहां वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. इस मुकाबले में उन्होंने IPL करियर का पहला मेडन ओवर भी खेला, जिसे मोहस‍िन खान ने डाला.

अब राजस्थान रॉयल्स की नजर आज (25 अप्रैल) को होने वाले मुकाबले पर है. टीम 2026 को जयपुर के सवाई मानस‍िंह स्टेड‍ियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी. यह इस सीजन में रॉयल्स का घरेलू मैदान पर पहला मैच होगा.

राजस्थान पॉइंट टेबल में कहां हैं
पॉइंट टेबल की बात करें तो राजस्थान 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

राजस्थान और हैदराबाद का हेड टू हेड 
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का पलड़ा भारी है, जहां 22 मुकाबलों में उसने 13 जीत दर्ज की हैं, जबकि राजस्थान के खाते में 9 जीत हैं. इस मुकाबले में राजस्थान के पास न सिर्फ घरेलू दर्शकों का समर्थन होगा, बल्कि महीने की शुरुआत में मिली 57 रन की हार का बदला लेने का भी मौका होगा. ऐसे में सभी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो अपने बल्ले से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement