वैभव सूर्यवंशी का असर! अब श्रीलंका में होने वाली सीरीज का LIVE प्रसारण, इस चैनल पर द‍िखेंगे सारे मैच

वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इंड‍िया A क्रिकेट पर भी द‍िख रहा है. श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली इंड‍िया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की त्रिकोणीय सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी ल‍िव पर होगा. माना जा रहा है कि वैभव की मौजूदगी ने टूर्नामेंट की दर्शक क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया है.

Advertisement
IPL से श्रीलंका तक छाया वैभव, सोनी ने उठाया बड़ा कदम  (Photo: Getty) IPL से श्रीलंका तक छाया वैभव, सोनी ने उठाया बड़ा कदम (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

वैभव सूर्यवंशी का असर अब सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रह गया है. 15 वर्षीय बल्लेबाज की लोकप्रियता का असर इंटरनेशनल लेवल पर भी दिखाई देने लगा है. श्रीलंका में आयोजित होने वाली इंड‍िया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की त्रिकोणीय सीरीज को अब लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा और इसके पीछे वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी को बड़ा कारण माना जा रहा है.

Advertisement

इंड‍िया A टीम की कप्तानी त‍िलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. हाल ही में संपन्न आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप समेत पांच अवॉर्ड जीते थे. उनके प्रदर्शन ने क्रिकेट फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है.

यह भी पढ़ें: 'एक बिहारी सब पे भारी, फिर खतम गेम', वैभव सूर्यवंशी को व‍िराट कोहली ने कर द‍िया मोट‍िवेट, आ गया FULL VIDEO

9 जून से 21 जून तक श्रीलंका में खेले जाने वाले इस त्रिकोणीय टूर्नामेंट में इंड‍िया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी. अब इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी ल‍िव पर किया जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर होने के कारण सोनी के पास वहां आयोजित क्रिकेट मुकाबलों के प्रसारण अधिकार हैं. नेटवर्क अधिकारियों ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट का फुल-स्केल लाइव कवरेज किया जाएगा.

Advertisement

दरअसल, हाल के महीनों में क्रिकेट के बड़े इवेंट्स जैसे आईसीसी वर्ल्ड कप और आईपीएल प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म ज‍ियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुए थे. ऐसे में सोनी स्पोर्ट्स के पास सीमित हाई-प्रोफाइल क्रिकेट कंटेंट था. वैभव सूर्यवंशी को लेकर बनी जबरदस्त चर्चा और दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए नेटवर्क ने इस अवसर को भुनाने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: IPL में रन, बाहर हो रही पैसों की बार‍िश, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू हुई दोगुनी, अब इतना कर रहे चार्ज

सोनी के पास इंड‍िया और श्रीलंका के बीच अगस्त में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के भी प्रसारण अधिकार हैं. वहीं, बीच में होने वाले लंका प्रीम‍ियर लीग के प्रसारण अधिकार ज‍ियो हॉटस्टार के पास होने की संभावना जताई जा रही है.

क्रिकेट जगत में यह दुर्लभ माना जाता है कि किसी A टीम टूर्नामेंट को किसी एक युवा खिलाड़ी की लोकप्रियता के कारण इतनी व्यापक कवरेज मिले. वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने इस प्रतियोगिता की प्रोफाइल को नई ऊंचाई दी है और अब लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें श्रीलंका में होने वाली इस सीरीज पर टिकी होंगी.

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल 
9 जून 2026- इंड‍िया A vs श्रीलंका A 
11 जून 2026- इंड‍िया A vs अफगानिस्तान
13 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A 
15 जून 2026- इंड‍िया A vs श्रीलंका A 
17 जून 2026- इंड‍िया A vs अफगानिस्तान A 
19 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A 
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला

Advertisement

श्रीलंका दौरे के लिए  इंडिया A स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »