तिलक वर्मा ने फील्डिंग में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडोनेशियाई खिलाड़ी को पछाड़ा

तिलक वर्मा ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर दो कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. तिलक वर्मा की उपलब्धि उनके शानदार फील्डिंग प्रदर्शन को दर्शाती है और भारतीय टीम के लिए उनके बहुमुखी योगदान को भी रेखांकित करती है.

Advertisement
तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया खास रिकॉर्ड. (Photo: PTI) तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया खास रिकॉर्ड. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • क्राइस्टचर्च,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 24 अक्टूबर (शनिवार) को आयोजित इस मैच में तिलक ने न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती तीन ओवरों में टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल के कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की.

Advertisement

तिलक वर्मा ने अब 2026 में 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बतौर फील्डर 26 कैच लपके हैं. उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2025 में 41 मैचों में 25 कैच पकड़े थे. तिलक ने उनसे कम मैचों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया.

एक कैलेंडर ईयर में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच
26- तिलक वर्मा (भारत), 2026
25- डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया), 2025
24- मुहम्मद वसीम (संयुक्त अरब अमीरात), 2024
21- शर्विन मुनियांदी (मलेशिया), 2025
20- ब्रायन मसाबा (युगांडा), 2023
20- तंज़ीद हसन (बांग्लादेश), 2025

चोट के कारण तिलक वर्मा इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर रहे थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने दो कैच पकड़े, जबकि नामीबिया, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ एक-एक कैच लिया.

Advertisement

8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी तिलक वर्मा ने दो कैच पकड़े. इनमें जैकब डफी का आखिरी कैच शामिल था, जिसके साथ भारत की खिताबी जीत पक्की हुई.

15 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा ने तीन कैच लेकर अपनी फील्डिंग का दम दिखाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने बाउंड्री के पास फिन एलन का कैच पकड़ा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »